फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus in uttarakhand latest news: 580 new infected Found, 15 killed, number of patients crossed 85 thousand

Corona In Uttarakhand: 580 नए संक्रमित मिले, 15 की मौत, मरीजों की संख्या 85 हजार पार

Fri, 18 Dec 2020 11:05 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 18 Dec 2020 11:05 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus in uttarakhand latest news: 580 new infected Found, 15 killed, number of patients crossed 85 thousand
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : PTI

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमित मामले लगातार बढ़ रहे हैं। पिछले 24 घंटे के अंदर प्रदेश में 580 नए संक्रमित मिले हैं। वहीं, 15 संक्रमित मरीजों की मौत हुई है। कुल संक्रमितों का आंकड़ा 85 हजार पार हो गया है। वहीं, 6067 सक्रिय मरीजों का उपचार चल रहा है। 

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, बुधवार को 18579 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं, आज देहरादून  में सबसे ज्यादा 156 और नैनीताल में 127 संक्रमित मिले हैं। साथ ही अल्मोड़ा में 17 बागेश्वर में 19 चमोली में 20 चंपावत में 22 हरिद्वार में 52 पौड़ी गढ़वाल में 20 पिथौरागढ़ में 73 रुद्रप्रयाग में नौ टिहरी गढ़वाल में 13 उधम सिंह नगर में 32 तथा उत्तरकाशी में 20 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन



यह भी पढ़ें:  उत्तराखंड के मुख्यमंत्री की कोरोना जांच रिपोर्ट आई पॉजिटिव, सोशल मीडिया पर दी जानकारी
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश में अब तक 1399 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं, आज 547 मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया है। इन्हें मिला कर 76770 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। सैंपल जांच के आधार पर संक्रमण की दर 5.37 प्रतिशत और रिकवरी दर 90.03 प्रतिशत है। 

पूर्व मंत्री गांववासी कोरोना संक्रमित, भर्ती

पौड़ी में भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री मोहन सिंह रावत गांववासी में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। संक्रमित पाए जाने के बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज श्रीनगर में भर्ती किया गया है। जहां विशेषज्ञ डाक्टरों की देखरेख में उनका उपचार चल रहा है। प्रदेश के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज व टिहरी सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह ने दूर संचार पर गांववासी की कुशलक्षेम ली। 

बृहस्पतिवार को पूर्व मंत्री मोहन सिंह रावत गांववासी स्वास्थ्य परीक्षण कराने जिला चिकित्सालय पौड़ी पहुंचे। उनका रैंडम सैंपल लिया गया, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। गांववासी ने बताया कि मेडिकल कालेज में डाक्टरों की टीम की निगरानी में स्वास्थ्य लाभ ले रहा हूं। उन्होंने कुछ दिनों पहले संपर्क में आए सभी लोगों से कोरोना जांच कराए जाने की अपील भी की। 

कोरोना जांच कराने बेस अस्पताल पहुंचे 300 युवा

कोरोना जांच के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर में सेना भर्ती के इच्छुक अभ्यर्थियों की भारी भीड़ उमड़ी। इस दौरान कॉलेज के सुरक्षा कर्मियों और पुलिस को व्यवस्था बनाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। वहीं, जिला प्रशासन के निर्देश पर कॉलेज ने साफ कर दिया है कि सिर्फ उन्हीं अभ्यर्थियों की आरटीपीसीआर जांच होगी, जिनमें संक्रमण के लक्षण हों। 

20 दिसंबर से कोटद्वार मेें सेना भर्ती शुरू होनी है। सेना की ओर से भर्ती के इच्छुक युवाओं से कोविड-19 रिपोर्ट मांगी जा रही है। इसे देखते हुए मेडिकल कॉलेज से संबद्ध बेस अस्पताल की फ्लू ओपीडी में विभिन्न जिलों से युवा जांच के लिए पहुंच रहे हैं।

शुक्रवार को बेस अस्पताल में लगभग 300 युवा पहुंच गए। युवाओं को लाइन में लगाने के लिए सुरक्षा कर्मी और पुलिस लगानी पड़ी।  इधर, अभ्यर्थियों की कोविड जांच के संबंध में मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य प्रो. सीएम रावत की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई।

बताया गया कि जिन अभ्यर्थियों में संक्रमण के लक्षण नहीं हैं उनकी आरटीपीसीआर जांच नहीं होगी। उन्हें फ्लू ओपीडी मेें नियुक्त चिकित्साधिकारी का मेडिकल सर्टिफिकेट मान्य होगा।

इसके लिए सेना की ओर से फार्मेट दिया गया है। जिन अभ्यर्थियों में लक्षण दिखाई दे रहे हो, उनकी कोविड जांच होगी। प्राचार्य प्रो. सीएम रावत ने सैंपल लेने के बाद समय पर जांच रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। 

एमडीडीए के दो जेई और एक सुपरवाइजर कोरोना पॉजिटिव

मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) में कार्यरत दो जेई और एक सुपरवाइजर कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। तीन लोगों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के कारण एमडीडीए दफ्तर को शनिवार को पूरी तरह से बंद रखने का निर्णय लिया गया है। 

एमडीडीए उपाध्यक्ष रणवीर सिंह चौहान ने तीनों लोगों के संपर्क में आने वाले सभी कर्मचारियों और अधिकारियों से अपील की है कि जो भी विगत एक हफ्ते में इनके संपर्क में आए हो वह उन्हें अवगत करा दें। वह सेल्फ क्वारंटीन हो सकते हैं।

साथ ही उन्होंने एमडीडीए के सभी कर्मचारियों की थर्मल स्क्रीनिंग अनिवार्य रूप से करने के भी आदेश दिए हैं। सुरक्षा के लिहाज से शनिवार को एमडीडीए कार्यालय को पूर्ण रूप से सैनिटाइज किया जाएगा। इसके कारण शनिवार को कार्यालय पूर्ण रूप से बंद रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed