फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   coronavirus in uttarakhand latest news : 55 year old man died after completion of quarantine time

Coronavirus in Uttarakhand : क्वारंटीन अवधि पूरी करने के बाद 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत 

Sat, 23 May 2020 10:54 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, अगस्त्यमुनि
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, अगस्त्यमुनि Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 23 May 2020 10:54 AM IST
सार

  • सात मई को मृतक अपनी पत्नी के साथ देहरादून से पहुंचा था धान्यू
  • दिल का दौरा पड़ने पर सीएचसी में कराया भर्ती, मृतक का सैंपल जांच को भेजा

विज्ञापन
coronavirus in uttarakhand latest news : 55 year old man died after completion of quarantine time
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दो दिन पूर्व ही अपना 14 दिन का होम क्वारंटीन पूरा करने वाले 55 वर्षीय व्यक्ति की शुक्रवार को मौत हो गई। मृतक का सैंपल लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया गया है। मृतक अपनी पत्नी के साथ सात मई को देहरादून से अपने घर धान्यू आए थे।

विज्ञापन


Lockdown 4.0 : देहरादून में बाहर से आने वाली गाड़ियों पर कोविड टैक्स लगाने की कवायद

विज्ञापन

नगर पंचायत के वार्ड एक के धान्यू तोक में 55 वर्षीय राय सिंह पुत्र चंद्र सिंह ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अगस्त्यमुनि में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। शुक्रवार को तड़के लगभग चार बजे राय सिंह को दिल का दौरा पड़ा। परिजनों द्वारा उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन


सीएचसी के चिकित्सा अधीक्षक डा. विशाल वर्मा की सूचना पर कोविड-19 मेडिकल टीम अस्पताल पहुंची और मृतक का सैंपल लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल रुद्रप्रयाग भेजने के बाद सीएचसी को सैनिटाइज किया गया।


राय सिंह अपनी पत्नी के साथ बीते सात मई को देहरादून से अपने घर धान्यू आए थे। यहां चिकित्सकीय जांच के बाद उन्हें होम क्वारंटीन किया गया था। दो दिन पूर्व ही उन्होंने अपना क्वारंटीन पूरा किया था। इधर, जिला अस्पताल के सीएमएस डा. दिनेश चंद्र सेमवाल ने बताया कि मृतक के सैंपल की रिपोर्ट आने के बाद ही पोस्टमार्टम किया जाएगा।

कंटेनमेंट जोन से आए 35 प्रवासियों को आइसोलेशन में कराया भर्ती

सीमांत जिले उत्तरकाशी में महाराष्ट्र एवं गुजरात के कंटेनमेंट जोन से लौट रहे प्रवासियों ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। जिले में कंटेनमेंट जोन से करीब 35 लोग आए, जिन्हें प्रशासन ने चिह्नित कर आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया और इनके सैंपल एम्स ऋषिकेश भेज दिए। कंटेनमेंट जोन से किसी भी तरह की आवाजाही प्रतिबंधित होने के बावजूद वहां से प्रवासियों के यहां तक पहुंचने पर सवाल उठ रहे हैं।

केंद्र सरकार की ओर से बनाई गई गाइडलाइन के अनुसार कंटेनमेंट जोन (संक्रमित क्षेत्र) से किसी भी तरह की आवाजाही पूर्णत: प्रतिबंधित की गई है। इसके बावजूद कंटेनमेंट जोन से निकलकर प्रवासी उत्तरकाशी जिले में पहुंच रहे हैं।

पुलिस की सर्विलांस एवं डिजिटल ट्रेसिंग की मदद से अभी तक मुंबई, नासिक, पुणे, सूरत आदि जिलों के चिह्नित कंटेनमेंट जोन से करीब 35 प्रवासी उत्तरकाशी में प्रवेश कर चुके हैं, जिनसे संक्रमण का खतरा है। प्रशासन ने ट्रेसिंग कर ऐसे लोगों को चिह्नित किया और क्वारंटीन से अलग कर जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया।

कंटेनमेंट जोन के उल्लंघन पर शासन को लिखा पत्र

महाराष्ट्र, गुजरात आदि राज्यों के कंटेनमेंट जोन से निकलकर करीब 35 प्रवासी जिले में पहुंचे हैं। कंटेनमेंट जोन के उल्लंघन को लेकर शासन को पत्र लिखा जा रहा है। ताकि इस पर नियंत्रण लगाया जा सके।
- डा. आशीष चौहान, डीएम उत्तरकाशी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed