फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus in uttarakhand latest news: 490 infected Found, four killed, number of patients crossed 82 thousand

Corona In Uttarakhand: 490 संक्रमित मिले, चार की मौत, मरीजों की संख्या 82 हजार पार

Sun, 13 Dec 2020 10:19 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 13 Dec 2020 10:19 PM IST
सार

  • देहरादून, नैनीताल व ऊधमसिंह नगर में सबसे अधिक मरीज मिले

विज्ञापन
Coronavirus in uttarakhand latest news: 490 infected Found, four killed, number of patients crossed 82 thousand
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : PTI

विस्तार

उत्तराखंड में बीते 24 घंटे में चार और कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हुई, जबकि 490 और लोग संक्रमित मिले हैं। अब कुल संक्रमितों का आंकड़ा 82 हजार पार पहुंच गया है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार रविवार को 9781 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आई है।

विज्ञापन


वहीं, 490 लोग कोरोना संक्रमण की चपेट में आए हैं। देहरादून, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर में सबसे अधिक मरीज मिले हैं। देहरादून में 202, नैनीताल में 79, ऊधमसिंह नगर में 50, हरिद्वार में 46, पिथौरागढ़ में 25, चमोली में 24, पौड़ी में 23, टिहरी में 14, उत्तरकाशी में 11, रुद्रप्रयाग में नौ, चंपावत में छह और अल्मोड़ा जिले में एक कोरोना संक्रमित मिला है। 
विज्ञापन



यह भी पढ़ें: Corona In Uttarakhand: उच्च शिक्षण संस्थान खोलने की तैयारी, लेकिन छात्रों के कोविड टेस्ट पर असमंजस
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, दून मेडिकल कॉलेज में दो, एम्स ऋषिकेश में एक और मैक्स हॉस्पिटल में एक कोरोना मरीज ने उपचार के दौरान दम तोड़ा है। प्रदेश में अब तक 1355 कोरोना मरीजों की मौत हो चुकी है।

वर्तमान में कोरोना मरीजों की मृत्यु दर 1.64 प्रतिशत है। वहीं, 396 और मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया है। इन्हें मिलाकर कुल 73818 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि संक्रमितों की संख्या 82429 हो गई है।

कोविड जांच तो बढ़ी पर सैंपलों की प्रतीक्षा बरकरार

कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए सरकार ने प्रदेश में सैंपल जांच तो बढ़ाई है, लेकिन जांच के लिए भेजे गए सैंपलों की प्रतीक्षा बरकरार है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश भर में 11 हजार से अधिक सैंपलों की रिपोर्ट वेटिंग में है। पहली बार सात दिन में 94 हजार से अधिक सैंपलों की जांच की गई है।

प्रदेश में कोरोना का पहला मामला 15 मार्च को मिला था। तब से लेकर 13 दिसंबर तक प्रदेश में 15.14 लाख से अधिक लोगों की जांच की गई। इसमें 14.31 लाख लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। संक्रमण की रोकथाम के लिए सरकार की ओर से सभी जिलों को सैंपलिंग बढ़ाने के लिए निर्देश दिए गए।

पहली बार प्रदेश में सात दिनों में सर्वाधिक 94 हजार से सैंपलों की जांच की गई। लेकिन जांच के लिए भेजे गए सैंपलों की वेटिंग खत्म नहीं हुई है। देहरादून जिले में सबसे अधिक 3284 सैंपल और ऊधमसिंह नगर में 1962 सैंपलों की जांच वेटिंग में है। सरकार की ओर से निर्देश दिए गए थे कि मैदानी क्षेत्रों में 24 घंटे और पर्वतीय क्षेत्रों में 48 घंटे के भीतर सैंपल जांच रिपोर्ट उपलब्ध कराई जाए।

लटके सैंपलों की स्थिति

जिला               वेटिंग
अल्मोड़ा             407
बागेश्वर              209
चमोली              583
चंपावत             591
देहरादून           3284
हरिद्वार            1279
नैनीताल           681
पौड़ी                330
पिथौरागढ़         553
रुद्रप्रयाग          185
टिहरी               551
यूएस नगर        1962
उत्तरकाशी        776

पहले की तुलना में प्रदेश में सैंपल जांच बढ़ी है। प्रतिदिन औसतन 12 हजार से अधिक सैंपलों की जांच की जा रही है। सैंपलों की जांच लंबित न रहे, इसके लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।
- अमित सिंह नेगी, सचिव, स्वास्थ्य

मोताड़ गांव कंटेनमेंट जोन घोषित

कोरोना संक्रमण अब सुदूरवर्ती गांवों तक पहुंचने लगा है। मोरी प्रखंड के दूरस्थ मोताड़ गांव में सात लोगों के पॉजिटिव आने पर स्थानीय प्रशासन ने गांव को कंटेनमेंट जोन घोषित कर गांव के सभी रास्तों को सील कर दिया है। गांव में रसद आदि की आपूर्ति के लिए अधिकारियों की टीमें बनाई गई हैं।

मोरी प्रखंड के मोताड़ गांव में सात लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने से गांव में हड़कंप मचा है। कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए गांव से बाहर आनेजाने पर प्रतिबंध लगा दिया है।

एसडीएम सोहन सिंह सैनी ने बताया कि गांव में खाद्यान्न आदि जरूरी वस्तुओं की आपूर्ति के लिए कर्मचारियों की टीमें बनाई गई हैं। इसके साथ ही गांव में कोविड टीमें भेजकर सैंपल लिए जा रहे हैं। 

प्रदेश में धीमी पड़ी रिकवरी की रफ्तार 

प्रदेश में कोरोना मरीजों के ठीक होने की रफ्तार धीमी पड़ गई है। पिछले दो सप्ताह से ठीक होने वाले मरीजों की तुलना में संक्रमित ज्यादा मिल रहे हैं। जिससे सक्रिय मरीजों में तेजी आई है। वहीं, कोरोना मरीजों की मौत में बढ़ोत्तरी हो रही है। 

उत्तराखंड में कोरोना काल को 273 दिन यानी 39 सप्ताह बीते गए हैं। कोविड जांच बढ़ने के साथ ही संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है। इसकी तुलना में ठीक होने वाले मरीज कम हैं। बीते सात दिन के भीतर प्रदेश में अब तक की सर्वाधिक 94675 लोगों की जांच हुई है। इसमें 4366 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। जबकि 3134 मरीज ठीक हुए हैं।

वहीं, सक्रिय मरीजों की संख्या 5176 से बढ़ कर 6200 से अधिक पहुंच गई है। कोरोना आंकड़ों का अध्ययन कर रहे सोशल डवलपमेंट फॉर कम्युनिटी फाउंडेशन के संस्थापक अनूप नौटियाल का कहना है कि दो महीने 10 अक्तूबर से 12 दिसंबर तक पहले 50 दिनों में 2500 से तीन हजार संक्रमित मामले प्रति सप्ताह आ रहे थे।

पिछले दो सप्ताह में संक्रमित बढ़ रहे हैं। वहीं, रिकवरी दर थम सी गई है। हर सप्ताह रिकवरी से ज्यादा संक्रमित मिल रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed