फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   coronavirus in uttarakhand latest news : 483 new case found in uttarakhand, three positive died

Coronavirus in Uttarakhand : शनिवार को राज्य में मिले 483 नए संक्रमित, तीन मरीजों की मौत

Sat, 22 Aug 2020 08:11 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 22 Aug 2020 08:11 PM IST
विज्ञापन
coronavirus in uttarakhand latest news : 483 new case found in uttarakhand, three positive died
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : PTi

शनिवार को उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के 483 नए मामले सामने आए हैं। वहीं तीन मरीजों की मौत हुई है। दो मरीजों की मौत एम्स ऋषिकेश और एक मरीज की मौत सुशीला तिवारी अस्पताल में हुई है।

विज्ञापन


Coronavirus in Uttarakhand : दिल्ली में हत्या के प्रयास का आरोपी क्वारंटीन सेंटर से पकड़ा
विज्ञापन


शनिवार को 345 मरीज ठीक होकर अपने घर लौटे हैं। राज्य में कुल मामलों की संख्या 14566 है। कुल सक्रिय मामले 4296 हैं। जबकि अब तक 10021 मरीज ठीक हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को अल्मोड़ा में 19, बागेश्वर में दो, चमोली में चार, चंपावत में एक, देहरादून में 82, हरिद्वार में 133, नैनीताल में 97, पौड़ी में तीन, पिथौरागढ़ में पांच, रुद्रप्रयाग में 12, टिहरी में तीन, ऊधमसिंह नगर में 81और उत्तरकाशी में 41 मरीज मिले।

एम्स ऋषिकेश में दो संक्रमितों की मौत

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में पिछले 24 घंटे में विभिन्न गंभीर रोगों से ग्रसित दो कोविड पॉजिटिव रोगियों की मौत हो गई। इसके अलावा 26 लोगों की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जिनमें 16 स्थानीय लोग भी शामिल हैं। 

एम्स के जनसंपर्क अधिकारी हरीश मोहन थपलियाल ने बताया कि गुरुनानक कॉलोनी, ज्वालापुर हरिद्वार निवासी 58 वर्षीय हाइपरटेंशन से ग्रसित महिला बुधवार को उल्टी व सांस लेने में तकलीफ की शिकायत पर एम्स आई थी। उक्त मरीज की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर कोविड वार्ड में रखा गया था, जहां शुक्रवार देरशाम उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई।

दूसरा मामला गागलहेड़ी, सहारनपुर यूपी निवासी 38 वर्षीय व्यक्ति 17 अगस्त को एम्स में भर्ती हुआ था। जिसे पिछले कुछ दिनों से बुखार व गले में सूजन की शिकायत थी। उक्त मरीज एचआईवी पॉजिटिव था, कोविड सैंपल पॉजिटिव आने पर उसे कोविड वार्ड रखा गया था। जहां उपचार के दौरान उक्त मरीज की शुक्रवार शाम मौत हो गई।

दरोगा और पुलिसकर्मी समेत 30 पॉजिटिव

रुड़की गंगनहर कोतवाली में तैनात एक दरोगा और बीटी गंज पुलिस चौकी में तैनात एक सिपाही सहित 30 लोग पॉजिटिव आए हैं। आननफानन में बीटी गंज चौकी स्टाफ समेत एलआईयू और स्पेशल ब्रांच के कर्मचारियों का भी रैपिड टेस्ट कराया गया। इसमें सभी की रिपोर्ट नेगेटिव आई। दरोगा व सिपाही को होम क्वारंटीन कर दिया गया है।

शहर में कोरोना का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। इसकी चपेट में पुलिस के साथ सरकारी विभाग के कर्मचारी भी आ रहे हैं। शनिवार को गंगनहर कोतवाली में तैनात एक दरोगा की रिपोर्ट देहरादून में टेस्ट कराने पर पॉजिटिव आई। इसके बाद बीटी गंज पुलिस चौकी के स्टाफ, एलआईयू और स्पेशल बांच के स्टाफ का रैपिड टेस्ट हुआ।

इसमें एक सिपाही की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। दरोगा देहरादून और सिपाही को रुड़की में होम क्वारंटीन कर दिया गया है। एसपी देहात एसके सिंह ने बताया कि दरोगा व सिपाही को क्वारंटीन कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed