फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   coronavirus in uttarakhand latest news : 45 new case found in uttarakhand

Coronavirus in Uttarakhand : शनिवार को मिले 45 नए मामले, सबसे ज्यादा संक्रमित मिले दून में

Sat, 11 Jul 2020 08:00 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 11 Jul 2020 08:00 PM IST
विज्ञापन
coronavirus in uttarakhand latest news : 45 new case found in uttarakhand
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : PTI file photo

उत्तराखंड में शनिवार को दो स्वास्थ्य कर्मियों समेत कोरोना संक्रमण के 45 नए मामले सामने आए। आज मिले मामलों में सबसे ज्यादा 21 मामले देहरादून जिले में मिले हैं। जिसके बाद अब राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 3417 हो गई है।

विज्ञापन


Coronavirus in Uttarakhand : उत्तराखंड के इस शहर में आज सुबह 10 बजे से 12 जुलाई तक लगा संपूर्ण लॉकडाउन
विज्ञापन


जिनमें से एक्टिव केस केवल 623 हैं। वहीं 2718 मरीज सही हो चुके हैं। आज अल्मोड़ा, चमोली और हरिद्वार में तीन, चमोली और रुद्रप्रयाग में एक, टिहरी में दो, ऊधमसिंह नगर में 14 व देहरादून में सबसे ज्यादा 21 केस मिले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को दुकानें छोड़ बाकी सब खुला रहेगा 

कोरोना संक्रमण को लेकर रविवार को दून में दुकानें, बाजार और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को छोड़ बाकी सब खुला रहेगा। पेट्रोल पंप, मेडिकल स्टोर, डेयरी, गैस एजेंसी, टिफिन सर्विस, लाइसेंसधारक मीट-मछली की दुकानें, औद्योगिक इकाइयां और अस्पतालों की ओपीडी खुली रहेगी। बेकरी और होम डिलीवरी सेवा भी संचालित होंगी। विक्रम,ऑटो, सिटीबसें भी चलेंगी। लोग मॉर्निंग वॉक भी कर सकेंगे। निर्माण कार्य एवं औद्योगिक इकाइयों भी संचालित होंगी।

डीएम डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि अब डोईवाला नगर पालिका क्षेत्र के बाजार, सहसपुर व सेलाकुई के बाजार अब बुधवार को बंद रहेंगे। पहले डोईवाला नगर पालिका क्षेत्र के बाजार की साप्ताहिक बंदी रविवार थी, जबकि सहसपुर और सेलाकुई क्षेत्र के बाजारों की साप्ताहिक बंदी शनिवार रखी गई थी।

रविवार को नगर निगम क्षेत्र देहरादून, छावनी परिषद गढ़ी कैंट व क्लेमेंटटाउन तथा त्यूनी क्षेत्र के बाजार बंद रहेंगे। नगर निगम ऋषिकेश में साप्ताहिक बंदी बृहस्पतिवार, मसूरी नगर पालिका तथा चकराता क्षेत्र के बाजार बुधवार को बंद रखे जाएंगे। रविवार को नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायत की ओर से वार्डों को सैनिटाइज किया जाएगा।  

नैनीताल में बनेगा पांच सौ बेड का कोविड केयर सेंटर

प्रदेश में कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए नैनीताल जिले में पांच सौ बेड का कोविड केयर सेंटर बनाया जाएगा। इसके लिए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने जिलाधिकारी नैनीताल को निर्देश दिए कि एसडीआरएफ के सहयोग से कोविड केयर सेंटर बनाया जाए। सीएम ने कहा रिकवरी दर में लद्दाख के बाद उत्तराखंड देश में दूसरे स्थान पर है। 

शनिवार को सचिवालय में मुख्यमंत्री ने वीडियो कांफ्रेंसिंग से कोविड संक्रमण रोकने और बचाव कार्यों की समीक्षा की। सीएम ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि होम क्वारंटीन में रखे गए लोगों की नियमित रूप से निगरानी की जाए। इसके लिए मुख्य विकास अधिकारियों को नोडल अधिकारी नामित किया जाए।

होम क्वारंटीन और पर्यटन स्थलों पर सतत निगरानी के लिए पीआरडी, होमगार्ड व अन्य कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाए। संक्रमण रोकने के लिए सर्विलांस सिस्टम को और मजबूत की जाए। इस मौके पर मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह, सचिव स्वास्थ्य अमित सिंह नेगी, सचिव शैलेश बगोली, डॉ. पंकज कुमार पांडेय, एसए मुरुगेशन, आईजी संजय गुंज्याल, अपर सचिव सोनिका, स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. अमिता उप्रेती आदि मौजूद रहे।

मैदानी जिलों में विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के चार मैदानी जिले देहरादून, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर और नैनीताल में विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है। इन जिलों में सैनिटाइजेशन पर विशेष ध्यान दिया जाए। वर्तमान में प्रदेश में 558 सक्रिय मामले हैं। इसमें 473 मामले चार जिलों में है। शेष नौ जिलों में 85 मामले हैं। कंटेनमेंट जोन छोटे स्तर के बनाए जाएं। जिसे निगरानी सही ढंग से हो सके। 

सक्रिय मामले बढ़ने से काशीपुर में लॉकडाउन

मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने बैठक में बताया कि ऊधमसिंह नगर जिले के काशीपुर में कोरोना के सक्रिय मामले बढ़ने से लॉकडाउन किया गया है। शनिवार को सुबह दस बजे से 13 जुलाई को रात 12 बजे तक लॉकडाउन रहेगा। आवश्यक सेवाओं को छोड़ कर अन्य दुकानें बंद रहेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed