फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus in Uttarakhand Latest News: 279 new Covid 19 positive found, Two Death, Number of patients crossed 6800

Coronavirus in Uttarakhand: बुधवार को 279 नए संक्रमित मिले, दो की मौत, मरीजों की संख्या 6800 पार

Thu, 30 Jul 2020 10:19 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 30 Jul 2020 10:19 AM IST
सार

  • ऊधमसिंह नगर में 81, हरिद्वार में 74, देहरादून जिले में 50 संक्रमित मामले

विज्ञापन
Coronavirus in Uttarakhand Latest News: 279 new Covid 19 positive found, Two Death, Number of patients crossed 6800
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमित मरीज मिलने की रफ्तार लगातार बढ़ रही है। बुधवार को दो संक्रमित मरीजों की मौत हो गई। वहीं, 279 संक्रमित मामले मिले हैं। आंकड़ों पर गौर करें तो ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार जिले में कोरोना प्रकोप बढ़ रहा है। प्रदेश में संक्रमित मामलों की संख्या 6866 हो गई है। 

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार, बुधवार को एम्स ऋषिकेश में कोरोना संक्रमित 50 वर्षीय व्यक्ति और हल्द्वानी मेडिकल कालेज में 23 वर्षीय युवती की मौत हुई है। आज आई जांच रिपोर्ट में 4330 सैंपल निगेटिव मिले हैं।
विज्ञापन


ऊधमसिंह नगर जिले में 81 संक्रमित मामले मिले हैं। इनमें 80 लोग संक्रमित मरीज के संपर्क में आने से कोरोना की चपेट में आए हैं और एक संक्रमित की ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है। हरिद्वार जिले में 74 संक्रमित मिले हैं। इनमें 32 संक्रमित संपर्क और 42 की ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: कोरोना संक्रमण काल के बीच एयर एंबुलेंस सेवा से जुड़ा एम्स ऋषिकेश, ट्रायल लैंडिंग सफल 

देहरादून जिले में 50 संक्रमितों में 30 संपर्क में आए और 20 की ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है। पिथौरागढ़ जिले में 26 कोरोना संक्रमित मिले है। इनमें 13 संक्रमित निजी अस्पताल में भर्ती मरीज, नौ लोग संपर्क और चार की ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है। नैनीताल जिले में 20 संक्रमितों की ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है। अल्मोड़ा जिले में 18 संक्रमितों में सात संपर्क और 11 की ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है। 

उत्तरकाशी जिले में पांच संक्रमितों में एक पश्चिम बंगाल और चार संपर्क में आए हैं। पौड़ी जिले में तीन संक्रमितों में दो बिहार, तीसरा जालंधर से आया है। चंपावत और टिहरी जिले में एक-एक कोरोना संक्रमित मिला है। 

बता दें कि प्रदेश में अब तक 72 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। वहीं, आज 91 संक्रमित मरीजों को इलाज के बाद घर भेजा गया है। प्रदेश में 3811 मरीज ठीक हो चुके हैं। जबकि सक्रिय मामलों की संख्या 3000 पार करने वाली है। 

आज मिले संक्रमित मामले

जिला                  संक्रमित
ऊधमसिंह नगर      81
हरिद्वार                 74
देहरादून                50
पिथौरागढ़               26
नैनीताल                 20
अल्मोड़ा                18
उत्तरकाशी              05
पौड़ी                     03
चंपावत                   01
टिहरी                     01

मेयर के घर के पास मिले तीन कोरोना संक्रमित 

देहरादून में मेयर सुनील उनियाल गामा के आवास के पास तीन कोरोना संक्रमित मिलने पर प्रशासन ने मरीजों के आवास के बाहर बोर्ड लगा दिए हैं। तीनों संक्रमित राजपुर रोड एस्लेहॉल स्थित कमल ज्वैलर्स के शोरूम में काम करते हैं। प्रशासन ने ज्वैलर्स के शोरूम और उसके अगल-बगल की दो-दो दुकानों को फिलहाल बंद रखने का निर्णय लिया है। 

बुधवार को नगर निगम की टीम ने इन दुकानों को सैनिटाइज किया। एसडीएम गोपाल राम बिनवाल ने बताया कि कमल ज्वैलर्स के शोरूम में काम करने वाले संक्रमित लोगों में तीन मेयर गामा के आवास के पास रहते हैं। जिसके चलते प्रशासन ने रात में ही डोभालवाला वार्ड पहुंचकर संक्रमितों के आवास के बाहर बोर्ड लगा दिए।

हालांकि अभी इलाके को कंटेनमेंट जोन घोषित नहीं किया है। एसडीएम ने बताया कि कमल ज्वैलर्स के शोरूम और उसके अगल-बगल की दो-दो दुकानों को अग्रिम आदेशों तक बंद रखा जाएगा। उन्होंने सभी लोगों से एहतियात बरतने की अपील की। कहा कि मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन हरहाल में सभी व्यक्ति जरूर करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed