{"_id":"6086ebf48ebc3eb9222cbd06","slug":"coronavirus-in-uttarakhand-latest-news-10-agencies-will-provide-oxygen-in-dehradun","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड में कोरोना : देहरादून में 10 एजेंसियां उपलब्ध कराएगी जरूरतमंदों को आक्सीजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड में कोरोना : देहरादून में 10 एजेंसियां उपलब्ध कराएगी जरूरतमंदों को आक्सीजन
Mon, 26 Apr 2021 10:35 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Mon, 26 Apr 2021 10:35 PM IST
सार
इसके लिए जिलाधिकारी ने उन्हें अधिकृत करते हुए नाम व मोबाइन नंबर की सूची जारी की है। प्रत्येक सप्लायर को खरीदने वाले का पूरा ब्योरा रखना होगा।
विज्ञापन
ऑक्सीजन गैस सिलेंडर
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी देहरादून में 10 एजेंसियां और संचालक जरूरतमंद मरीजों को आक्सीजन उपलब्ध कराएंगे। इसके लिए जिलाधिकारी ने उन्हें अधिकृत करते हुए नाम व मोबाइन नंबर की सूची जारी की है। प्रत्येक सप्लायर को खरीदने वाले का पूरा ब्योरा रखना होगा।
विज्ञापन
उत्तराखंड : 24 घंटे में 67 की मौत, 5058 लोग मिले कोरोना संक्रमित, सक्रिय मामले 39 हजार पार
विज्ञापन
जिलाधिकारी डॉ. श्रीवास्तव ने बताया कि कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ने के साथ ही लिक्विड आक्सीजन की मांग भी तेजी से बढ़ रही है। लोगों को आसानी से आक्सीजन उपलब्ध हो सके। इसके लिए 10 एजेंसियों व संचालकों को अधिकृत किया गया है।
विज्ञापन
कोरोना कर्फ्यू : कोरोना को मात देने के लिए शाम सात बजते ही उत्तराखंड के कई शहरों में पसरा सन्नाटा, तस्वीरों में देखें
उन्होंने बताया कि एजेंसी को हर खरीदने वाले का नाम, पता, आईडी, मोबाइल नंबर, कोविड पॉजिटिव रिपोर्ट और आक्सीजन की आवश्यकता का डॉक्टर का पर्चा रखना होगा। उन्हें अपनी दुकान पर चिपकाई गई रेट लिस्ट के अनुसार ही आक्सीजन उपलब्ध कराना होगा।
एजेंसी का नाम- मोबाइल नंबर
अंबिका गैस, कांवली रोड- 9219504642
राजीव गैस, सुभाष रोड- 9719108235
मॉर्डन गैस, प्रिंस चौक- 9557138967
गुप्ता गैस, निरंजनपुर- 9897407626
भारत आक्सीजन, लक्खीबाग व सेलाकुई- 9612075594
कोहली एयर प्रोडक्ट, लाल तप्पड- 9719666997
विजय कोहली ऋषिकेश- 9837094267
डीएस नेगी, ऋषिकेश- 9895182977
डीएम गैस, ऋषिकेश- 9897182424
बालाजी गैस, ऋषिकेश- 9897530007