फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   coronavirus in uttarakhand latest news : foreigners live in a cave at rishikesh

Uttarakhand Lockdown: पैसे खत्म हो गए तो छिपकर गुफा में रहने लगे छह विदेशी, पुलिस ने किया क्वारंटीन

Sat, 18 Apr 2020 06:31 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 18 Apr 2020 06:31 PM IST
सार

  • लक्ष्मणझूला पुलिस ने सभी को स्वार्गाश्र में क्वारंटीन सेंटर भेजा

विज्ञापन
coronavirus in uttarakhand latest news : foreigners live in a cave at rishikesh
- फोटो : File Photo

विस्तार

कोरोना वायरस के चलते लॉकडाउन की अवधि में लक्ष्मणझूला क्षेत्र में रह रहे छह विदेशी नागरिकों के पैसे खत्म हो गए तो वे एक गुफा में रहने चले गए। विदेशी नागरिक 24 मार्च से गुफा में छिपकर रह रहे थे।

विज्ञापन


लक्ष्मणझूला पुलिस ने सभी का स्वास्थ्य परीक्षण करवाकर उन्हें लक्ष्मी नारायण मंदिर स्वर्गाश्रम में क्वारंटीन किया है। थानाध्यक्ष राकेंद्र सिंह कठैत के अनुसार शनिवार को सूचना प्राप्त हुई कि नीलकंठ बाईपास तिराहा दोबाटा से एक किलोमीटर आगे गरुड़चट्टी के समीप कुछ विदेशी नागरिक गुफा में छिपकर रह रहे हैं।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस को पूछताछ में विदेशी नागरिकों ने बताया कि पैसे समाप्त हो जाने पर वह 24 मार्च से गुफा में रह रहे हैं। इससे पूर्व वह मुनिकीरेती स्थित एक होटल में रह रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र में सघन तलाशी अभियान चलाया जाएगा

थानाध्यक्ष ने सभी विदेशी नागरिक ओलेह सेनडेस्केई (यूक्रेन), ओकसना क्रावचुक (यूक्रेन), मेरवे तुरहन (तुर्की), मिशेल रफ्फासेल (यूएसए), लेडिसलेस लुकस (फ्रांस), विष्णु गिरी (नेपाल) का स्वास्थ्य परीक्षण कराने के बाद लक्ष्मी नारायण मंदिर में क्वारंटीन किया है।

थाना प्रभारी लक्ष्मणझूला राकेंद्र सिंह कठैत का कहना है कि क्षेत्र में सघन तलाशी अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने क्षेत्र में स्थित आश्रम संचालकों, रिजॉर्ट और होटल संचालकों से पुन: अपील की है कि वे उनके यहां रह रहे विदेशी नागरिकों की सूचना तत्काल पुलिस का उपलब्ध कराएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed