फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus in uttarakhand: lab will begin in Dehradun from 29th may, waiting for Almora

Coronavirus: देहरादून में 29 से शुरू होगी लैब, अल्मोड़ा के लिए इंतजार: सीएम त्रिवेंद्र

Tue, 26 May 2020 12:04 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 26 May 2020 12:04 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus in uttarakhand: lab will begin in Dehradun from 29th may, waiting for Almora
सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत - फोटो : फाइल फोटो

कोरोना संक्रमण के बचाव और राहत कार्यों की समीक्षा के लिए सोमवार को हल्द्वानी पहुंचे सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि संक्रमितों के ग्राफ में इजाफा हुआ है। जांच का दायरा बढ़ाने की कवायद की जा रही है। देहरादून में एक लैब बनकर तैयार है। यह लैब 29 मई को शुरू की जाएगी। अल्मोड़ा में लैब बनाने के लिए केंद्र सरकार से अनुरोध किया गया है।

विज्ञापन


सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में सीएम ने कहा कि प्रवासियों को लाने का निर्णय सरकार का था। हमें पहले से अनुमान था कि प्रवासियों के आने पर संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ेगी, इसलिए हर संभव इलाज के लिए पहले से ही तैयारी पूरी कर ली गई थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि लॉकडाउन के तहत 500 डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ की भर्ती की गई। डॉक्टरों और नर्सों को प्रशिक्षण भी दिलाया गया। प्रत्येक जिले में वेंटिलेटर भेजे गए हैं। प्रदेश में सरकारी तंत्र पूरी लगन से काम कर रहा है। प्रधान भी अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं।
विज्ञापन


सीएम के अनुसार अपवाद को छोड़ दिया जाए तो 90 फीसदी से अधिक ग्राम प्रधानों का काम अति प्रशंसनीय है। उन्होंने कहा कि मीडियाकर्मी, जनता को राशन बांटने वाले, दुकानदार, स्वयंसेवी संस्थाएं, सामाजिक संगठन, एनसीसी के बच्चे भी कोरोना वॉरियर्स हैं। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार की तरफ से किसी का बीमा नहीं कराया गया है। यदि कोई हानि होती है तो मुख्यमंत्री राहत कोष से आवश्यक धन खाते में डाल दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

देहरादून में सिपाही के परिवार की मदद की

मुख्यमंत्री ने कहा कि देहरादून में एक सिपाही ड्यूटी करते समय दुर्घटना का शिकार हो गया था। उसके परिवार की सीएम राहत कोष से मदद की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि महामारी का यह पहला चरण है। इसमें हर वर्ग को सावधानी बरतने की जरूरत है। गर्भवती बहनें, बुजुर्ग और बच्चे खुद संक्रमण से बचें। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें तो प्रत्येक परिवार जीरो बजट में सुरक्षित रहेंगे।

सीमा पर रोकना व्यावहारिक नहीं
मुख्यमंत्री ने हाईकोर्ट के आदेश के संदर्भ में कहा कि सीमा पर रोककर जांच करना व्यावहारिक नहीं है। इस मामले में हाईकोर्ट से भी बात की जाएगी जो व्यावहारिक होगा, उसी के तहत कार्य किया जाएगा।

सरकार हर स्थिति से निपटने में सक्षम और तैयार: त्रिवेंद्र
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि कोविड-19 को लेकर सरकार हर परिस्थिति से निपटने के लिए सक्षम और तैयार है। क्वारंटीन व्यक्तियों से तय नियमों का पालन सख्ती से कराया जाए। संक्रमण के दौर में जनता को जिम्मेदारियां समझनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed