फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus in Uttarakhand : In the last week infected cases increased, recovery decreased

Coronavirus in Uttarakhand : बीते सप्ताह में संक्रमित मामले बढ़े, रिकवरी में आई कमी

Mon, 13 Jul 2020 10:58 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 13 Jul 2020 10:58 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus in Uttarakhand :  In the last week infected cases increased, recovery decreased
corona sample - फोटो : PTI

प्रदेश में रविवार को कोरोना काल के 120 दिन पूरे हो गए और 120 नए कोरोना संक्रमित मामले मिले। बीते सप्ताह में संक्रमित मामले बढ़े हैं और रिकवरी में कमी आई है। 

विज्ञापन


Coronavirus: देहरादून में दूल्हे के बाद अब दुल्हन समेत 14 बराती भी मिले कोरोना संक्रमित
विज्ञापन


प्रदेश में कोरोना का पहला संक्रमित मामला 15 मार्च को मिला था। तक से लेकर कोरोना काल को 120 दिन हो गए हैं। 23 जून को प्रदेश में 123 कोरोना पॉजिटिव मामले मिले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



इसके बाद रोजाना संक्रमित मामलों की संख्या 100 से नीचे रही। 20 दिनों के बाद कोरोना काल के 120 दिन में 120 नए संक्रमित मामले हैं। 

11 जुलाई को प्रदेश में कोरोना काल को 17 सप्ताह पूरे

स्वास्थ्य विभाग के रिपोर्ट के आधार पर कोरोना के आंकड़ों का विश्लेषण कर रहे सोशल डेवलपमेंट फॉर कम्युनिटी फाउंडेशन के संस्थापक अनूप नौटियाल कहा कि 11 जुलाई को प्रदेश में कोरोना काल को 17 सप्ताह पूरे हो चुके हैं। 17 वें सप्ताह में सैंपलिंग में इजाफा हुआ है।

वहीं, रिकवरी की तुलना में संक्रमित मामले बढ़े हैं। 16 वें सप्ताह 28 जून से चार जुलाई तक प्रदेेश में 590 मरीज ठीक हुए हैं। जबकि 17 वें सप्ताह में 210 मरीज ठीक होने के घर भेजे गए हैं।

डाक्टर दंपति कोरोना पॉजिटिव

चौखुटिया(अल्मोड़ा) तहसील अंतर्गत मासी के एक पशु चिकित्सक तथा उनकी गर्भवती पत्नी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव हैं, जबकि उनकी पांच साल की बेटी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इसकी जानकारी देते हुए सीएचसी के प्रभारी डॉ. अमित रतन ने बताया कि चिकित्सक दंपति दो जुलाई को पीलीभीत से आए थे।

छह जुलाई को उनकी सैंपलिंग की गई थी, जिनकी रिपोर्ट रविवार शाम को आई है। बताया कि कोरोना संक्रमित दोनों लोगों को चौखुटिया में क्वारंटीन सेंटर में रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed