{"_id":"5f2ea8fc373034006b194f14","slug":"coronavirus-in-uttarakhand-hemkund-sahib-door-will-open-soon","type":"story","status":"publish","title_hn":"CoronaVirus in Uttarakhand : जल्द खुलेंगे हेमकुंड साहिब के कपाट, ट्रस्ट ने प्रशासन से की व्यवस्थाएं जुटाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CoronaVirus in Uttarakhand : जल्द खुलेंगे हेमकुंड साहिब के कपाट, ट्रस्ट ने प्रशासन से की व्यवस्थाएं जुटाने की मांग
Sat, 08 Aug 2020 07:15 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Sat, 08 Aug 2020 07:15 PM IST
विज्ञापन
हेमकुंड साहिब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट ने हेमकुंड साहिब के कपाट खोलने का निर्णय लिया है। शनिवार को गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी ने जोशीमठ एसडीएम अनिल चन्याल को ज्ञापन सौंपकर हेमकुंड यात्रा मार्ग व गुरुद्वारे में बिजली, पानी व मार्ग सुधार समेत सभी सुविधाएं जुटाने की मांग की।
विज्ञापन
ट्रस्ट ने कहा कि प्रशासन से मंजूरी मिलते ही यात्रा मार्ग पर सुविधाएं जुटाने के बाद हेमकुंड साहिब के कपाट खोल दिए जाएंगे। इस वर्ष कोरोना महामारी के कारण अभी तक हेमकुंड साहिब के कपाट नहीं खोले जा सके हैं, जबकि पिछले वर्षों तक हेमकुंड साहिब के कपाट एक जून को खुल जाते थे।
विज्ञापन
गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के वरिष्ठ प्रबंधक सरदार सेवा सिंह ने बताया कि घांघरिया और हेमकुंड साहिब गुरुद्वारे को अधिक समय तक बंद नहीं रखा जा सकता है।
तहसील प्रशासन से हेमकुंड साहिब तक बिजली, पेयजल व्यवस्था और आस्था पथ पर क्षतिग्रस्त पुलों के सुधारीकरण की मांग की गई है। मंजूरी मिलते ही हेमकुंड साहिब की व्यवस्था सुचारु करने के लिए सेवादारों को भेजा जाएगा।
विज्ञापन