फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   coronavirus in uttarakhand : green zone districts will get big relief in lockdown from four may 2020

Coronavirus in Uttarakhand : राज्य के ग्रीन जोन वाले जिलों में चार मई से मिलेगी ये बड़ी राहत

Sat, 02 May 2020 02:07 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 02 May 2020 02:07 PM IST
विज्ञापन
coronavirus in uttarakhand : green zone districts will get big relief in lockdown from four may 2020
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत - फोटो : File Photo

चार मई से लॉकडाउन का तीसरा चरण शुरू हो रहा है। उत्तराखंड के ग्रीन जोन वाले 10 जिलों में आगामी चार मई से ये बड़ी राहत मिलने वाली है। 

विज्ञापन


केंद्र ने ग्रीन जोन में बड़ी रियायतें दी हैं। इसके अलावा राज्य के दो ऑरेंज जोन जिले देहरादून और नैनीताल में आंशिक राहत दी गई है। रेड जोन वाले हरिद्वार जिले में केवल आवश्यक सेवाएं या पहले से दी गई रियायतें ही मिलेंगी।
विज्ञापन



केंद्र की ओर से शुक्रवार को ग्रीन, ऑरेंज और रेड जोन के जिलों की सूची जारी हुई, जिसमें उत्तराखंड को बड़ी राहत मिली है। प्रदेश के दस जिले उत्तरकाशी, टिहरी, चमोली, बागेश्वर, अल्मोड़ा, यूएसनगर, रुद्रप्रयाग, चंपावत, पिथौरागढ़ और पौड़ी को ग्रीन जोन में रखा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश में केवल एक ही जिला हरिद्वार रेड जोन में

केंद्रीय गृह मंत्रालय की शुक्रवार शाम को लॉकडाउन के तीसरे चरण चार मई से 17 मई के लिए जारी गाइडलाइन में कई रियायतें दी गई हैं।

इस नई व्यवस्था के तहत ग्रीन जोन की दुकान खोलने, खेती किसानी, 33 प्रतिशत उपस्थिति के साथ ऑफिस खोलने, उद्योग संचालित करने, परिवहन सेवाएं, टैक्सी सेवाएं जैसी रियायतें मिल रही हैं।

प्रदेश में केवल एक ही जिला हरिद्वार रेड जोन में हैं। जिसमें सख्ती रहेगी। प्रदेश सरकार केंद्र की जारी गाइडलाइन का इंतजार कर रही है। जिसके मिलने के बाद सभी जिलाधिकारियों को उसके अनुपालन के निर्देश जारी किए जाएंगे।

ग्रीन जोन वाले जिलों में काफी रियायतें

लॉकडाउन बढ़ाने के आदेश केंद्र सरकार से प्राप्त हो चुके हैं। चार मई से लॉकडाउन के लिए जारी नई गाइडलाइन प्रभावी होंगी। केंद्र्रीय गाइडलाइन के तहत जिलाधिकारियों को सख्ती से उसका अनुपालन करने के निर्देश दिए जाएंगे। - उत्पल कुमार सिंह, मुख्य सचिव

चार मई से लॉकडाउन का तीसरा चरण शुरू होने जा रहा है। इस संबंध में केंद्र ने व्यापक गाइडलाइन जारी की हैं। ग्रीन जोन वाले जिलों में काफी रियायतें हैं। इससे आर्थिक गतिविधियां भी शुरू हो सकेंगी। सरकारी कार्यालयों को भी खोलने की अनुमति दी गई है। इसका पूरा अध्ययन कर प्रदेश में लागू किया जाएगा। - त्रिवेंद्र सिंह रावत, मुख्यमंत्री उत्तराखंड

शराब की दुकानें खोलने का अधिकार राज्यों को

लॉकडाउन के तीसरे चरण में शराब की दुकानों को खोलने का अधिकार केंद्र ने राज्यों को दिया है। जारी गाइडलाइन के मुताबिक दुकानों को खोलने को लेकर शर्तें तय की गई हैं। लेकिन अभी राज्य आबकारी विभाग को इस संबंध में कोई आदेश शासन स्तर से नहीं मिला है। शराब की दुकानें बंद होने से प्रदेश को हर माह कई सौ करोड़ का नुकसान हो रहा है।

लीसा निकालने के लिए वन विभाग को मिली अनुमति

केंद्रीय वन पर्यावरण मंत्रालय ने प्रदेश में जंगलों से लीसा निकालने की अनुमति दे दी है। मुख्य सचिव उत्पल कुमार ने इसकी पुष्टि की है। प्रदेश में लीसा निकालने का काम वन विभाग के जिम्मे है। प्रदेश सरकार को इससे 60 करोड़ रुपए से अधिक का राजस्व भी मिलता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed