फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus in Uttarakhand: Government Will Give 10 Lakh Rupees to covid dead electricity department Employees family

उत्तराखंड: कोरोना से जान गंवानें वाले बिजली कर्मियों के परिजनों को सरकार देगी दस लाख रुपये

Wed, 12 May 2021 11:44 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 12 May 2021 11:44 PM IST
सार

इस साल कोरोना के चलते यूपीसीएल, पिटकुल और यूजेवीएनएल के कर्मचारी व अधिकारी लगातार कोरोना से जंग हार रहे हैं। पिछले कुछ महीनों में तमाम कर्मचारियों की ड्यूटी के दौरान जान चली गई है।

विज्ञापन
Coronavirus in Uttarakhand: Government Will Give 10 Lakh Rupees to covid dead electricity department Employees family
रुपये - फोटो : pixabay

विस्तार

उत्तराखंड में कोरोना काल में लगातार ड्यूटी करते हुए जान गंवा रहे दो ऊर्जा निगमों के कर्मचारियों के परिजनों को सरकार दस-दस लाख रुपये की सम्मान राशि देगी। बुधवार को यूपीसीएल और पिटकुल ने इसके आदेश जारी कर दिए। इससे कर्मचारियों ने राहत की सांस तो ली है, लेकिन अभी उनकी कोरोना वॉरियर घोषित करने की मांग बरकरार है।

विज्ञापन


इस साल कोरोना के चलते यूपीसीएल, पिटकुल और यूजेवीएनएल के कर्मचारी व अधिकारी लगातार कोरोना से जंग हार रहे हैं। पिछले कुछ महीनों में तमाम कर्मचारियों की ड्यूटी के दौरान जान चली गई है।
विज्ञापन


उत्तराखंड में कोरोना: 24 घंटे में 7749 नए संक्रमित मिले, 109 की मौत, सात हजार से ज्यादा हुए ठीक
विज्ञापन
विज्ञापन


लिहाजा, सभी कर्मचारी संगठन लगातार यह मांग कर रहे थे कि विभिन्न सरकारी विभागों की तर्ज पर तीनों ऊर्जा निगमों के कर्मचारियों को भी कोरोना वॉरियर घोषित किया जाए। किसी भी कर्मचारी या अधिकारी के निधन पर उनके परिवार को 50 लाख रुपये की सम्मान राशि प्रदान की जाए।

बुधवार को उत्तराखंड पावर कारपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) और पावर ट्रांसमिशन कारपोरेशन ऑफ उत्तराखंड लिमिटेड (पिटकुल) प्रबंधन ने नौ अप्रैल 2020 को जारी हुए आदेशों के तहत दोनों निगमों में कोरोना से मृत्यु होने पर परिजनों को दस लाख रुपये की सम्मान राशि देने की घोषणा की।


दोनों ही निगमों ने यह भी आदेश जारी किए हैं कि सभी कर्मचारियों को तेजी से कोरोना वैक्सीन दी जाएगी। हालांकि अभी इस दिशा में उत्तराखंड जल विद्युत निगम लिमिटेड (यूजेवीएनएल) की ओर से कोई आदेश जारी नहीं हो पाया है।

101 पुलिसकर्मियों का डाटा बैंक तैयार
कोरोना को मात देकर ड्यूटी पर लौटे 101 पुलिसकर्मियों का डाटा बैंक बनकर तैयार हो गया है। किसी भी कोविड संक्रमित को जरूरत पड़ने पर इन पुलिसकर्मियों का प्लाज्मा दान किया जाएगा। मेला नियंत्रण भवन में मंगलवार व बुधवार को एंटी बॉडी टेस्ट के लिए शिविर लगाया गया। दोनों दिनों में 101 पुलिसकर्मियों का चेकअप कराया गया। एसएसपी सेंथिल अवूदई कृष्णराज एस ने बताया कि एंटी बॉडी चेकअप कैंप का उद्देश्य कोविड -19 महामारी से लगभग 45 दिन पहले ठीक हो चुके लोगों को प्लाज्मा डोनेशन के लिए प्रोत्साहित करना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed