{"_id":"606a0733d5d4751b6a29bde5","slug":"coronavirus-in-uttarakhand-government-prepared-roadmap-for-50-thousand-covid-test-daily-in-mahakumbh","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: सरकार ने तैयार किया महाकुंभ में रोजाना 50 हजार कोविड जांच का रोडमैप ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: सरकार ने तैयार किया महाकुंभ में रोजाना 50 हजार कोविड जांच का रोडमैप
Mon, 05 Apr 2021 12:09 AM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Mon, 05 Apr 2021 12:09 AM IST
सार
- हरिद्वार में ही प्रतिदिन 35 हजार जांच कराएगी सरकार
- कुंभ क्षेत्र के बाकी के जिलों में जांच बढ़ाकर पूरा किया जाएगा लक्ष्य
- करीब 30 हजार सैंपल पूरे प्रदेश से लिए गए रविवार को
विज्ञापन
कोरोना वायरस की जांच
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरिद्वार महाकुंभ में प्रतिदिन 50 हजार कोविड जांच करने का रोडमैप प्रदेश सरकार ने तैयार कर लिया है। हरिद्वार में प्रतिदिन 35 हजार जांच करने की तैयारी की जा चुकी है। प्रदेश सरकार के सामने इस समय जांच बढ़ाने का बड़ा संकट है। कोरोना संक्रमण की दर में लगातार इजाफा हो रहा है। दूसरी ओर, अप्रैल में कुंभ की विधिवत शुरूआत भी की जा चुकी है। हाईकोर्ट का साफ आदेश है कि कुंभ में प्रतिदिन 50 हजार जांच की जाएं।
विज्ञापन
इसी को देखते हुए प्रदेश सरकार ने जांच का दायरा भी बढ़ाया है। चार अप्रैल को पूरे प्रदेश में करीब 30 हजार सैंपल लिए भी गए। इसमें से अकेले हरिद्वार जिले में करीब 21 हजार जांच की गई हैं।
विज्ञापन
उत्तराखंड में कोरोना: 550 नए संक्रमित मिले, दो मरीजों की मौत, 3000 पार पहुंचे एक्टिव केस
विज्ञापन
अब कुंभ मेला से संबंधित क्षेत्रों में 50 हजार जांच प्रतिदिन करने का रोडमैप सरकार ने बना लिया है। इसके तहत हरिद्वार में कुंभ क्षेत्र में प्रतिदिन 35 हजार जांच की जाएंगी। कुंभ क्षेत्र में अन्य जिलों के क्षेत्र भी शामिल हैं। इन जिलों में जांच का दायरा बढ़ाकर 50 हजार सैंपल प्रतिदिन तक किया जाएगा।
लंबित मामलों के बढ़ने का भी है खतरा
जांच का दायरा बढ़ाने पर एक खतरा लंबित मामलों के बढ़ने का भी है। चार अप्रैल को ही करीब 30 हजार सैंपल के परिणाम सामने नहीं आ पाए थे। अब तक प्रदेश में 28.11 लाख सैंपल लिए जा चुके हैं।
मुख्यमंत्री ने भी लिया फीडबैक, जांच बढ़ाने को कहा
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने रविवार को इस मामले में मेला अधिकारियों से बात की और जांच की संख्या बढ़ाने को कहा। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को अधिक से अधिक जांच करने को कहा है।
50 हजार जांच प्रतिदिन का लक्ष्य जल्द ही हासिल कर लिया जाएगा। इसका रोडमैप तैयार कर लिया गया है। कुंभ को देखते हुए सरकार का फोकस हरिद्वार पर भी है। यहां अधिक से अधिक जांच होंगी। मेला प्रशासन ने बताया है कि 35 हजार जांच प्रतिदिन करने की व्यवस्था कर ली गई है। जरूरत पड़ी तो यह संख्या और बढ़ाई जाएगी।
- तीरथ सिंह रावत, मुख्यमंत्री, उत्तराखंड