{"_id":"5f29154c79f5914ce3611072","slug":"coronavirus-in-uttarakhand-dl-fitness-check-will-have-to-wait-now","type":"story","status":"publish","title_hn":"Coronavirus in Uttarakhand : डीएल, फिटनेस जांच को अभी करना होगा इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Coronavirus in Uttarakhand : डीएल, फिटनेस जांच को अभी करना होगा इंतजार
Tue, 04 Aug 2020 02:53 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Tue, 04 Aug 2020 02:53 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले कई महीने से ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने और वाहनों की फिटनेस जांच कराने का इंतजार कर रहे वाहन स्वामियों को फिलहाल राहत नहीं मिलने वाली है। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए परिवहन विभाग ड्राइविंग लाइसेंस और वाहनों की फिटनेस जांच के कोटे में कमी करने जा रहा है।
विज्ञापन
आंकड़ों पर नजर डालें तो कोरोना संकट से पहले आरटीओ में प्रतिदिन 150 स्थाई ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के साथ ही 350 लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस जारी किए जाते थे। लॉकडाउन लागू होने के बाद से आरटीओ में ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के साथ ही वाहनों की जांच ठप है।
विज्ञापन
आरटीओ डीसी पठोई का कहना है कि जिस तरीके से कोरोना सरकारी कार्यालयों में अधिकारियों कर्मचारियों को संक्रमण हो रहा है उसे देखते हुए कार्यालय में अधिक वाहन स्वामियों को नहीं बुलाया जा सकता है। फिलहाल अभी कोटा नहीं घटाया गया है, लेकिन जल्द ही कोटा घटा दिया जाएगा।
विज्ञापन