फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus in uttarakhand : dehradun Sabji mandi Will Shifted in maldevta Raipur

Coronavirus: अब मालदेवता से संचालित होगी देहरादून की सब्जी मंडी, शासन ने दी अनुमति

Fri, 05 Jun 2020 11:48 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 05 Jun 2020 11:48 PM IST
सार

  • निरंजनपुर मंडी में कोरोना संक्रमित मिलने से शासन ने दी अनुमति
  • वैकल्पिक व्यवस्था के लिए मालदेवता से संचालित होगी सब्जी मंडी

विज्ञापन
Coronavirus in uttarakhand : dehradun Sabji mandi Will Shifted in maldevta Raipur
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

देहरादून की निरंजनपुर सब्जी मंडी में कोरोना संक्रमित मरीज मिलने से शासन ने वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में रायपुर विकासखंड के मालदेवता से सब्जी मंडी को संचालित करने की अनुमति दे दी है। अग्रिम ओदशों तक फल व सब्जी का कारोबार मालदेवता स्थित ग्रामीण हाट से किया जाएगा।

विज्ञापन


कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने बताया कि निरंजनपुर मंडी में लगातार कोरोना संक्रमित मरीज मिल रहे हैं। जिससे मंडी को बंद कर वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में रायपुर के मालदेवता स्थित ग्रामीण हाट से मंडी का संचालन किया जाएगा। निरंजनपुर मंडी में सैनिटाइजेशन किया जाएगा। सचिव कृषि आर. मीनाक्षी सुंदरम की ओर से फल व सब्जी की आपूर्ति के लिए मोबाइल वाहन संचालित करने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन

वैकल्पिक मंडी से करेंगे सप्लाई

मंडी अध्यक्ष राजेश शर्मा ने बताया कि लोगों को किसी तरह की दिक्कत न हो इसलिए माल देवता के पास वैकल्पिक उप मंडी बनाई जा रही है। यहां ज्यादातर स्थानीय किसानों का ही सामान लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि सभी आढ़तियों के होम क्वारंटीन होने के कारण मंडी समिति खुद ही फल-सब्जियां खरीदकर आगे बेचेगी। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को 25 वाहनों के जरिये फल-सब्जियों की बिक्री की गई, जिनकी संख्या बढ़ाकर आज 50 की जाएगी।

आढ़तियों को नियमों का पालन करते हुए तय अवधि तक क्वारंटीन रहना चाहिए। जो लोग बाहर निकलकर फल-सब्जियां बेच रहे हैं, उनसे अपील है कि होम क्वारंटीन हो जाएं। होम क्वारंटीन कोई भी आढ़ती, कर्मचारी या मजदूर घर से बाहर घूमता मिला तो उसके खिलाफ जिलाधिकारी के आदेशानुसार मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
-राजेश शर्मा, अध्यक्ष, मंडी समिति

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed