फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus in Uttarakhand: Dehradun Dm Ashish Srivastava Give Details to PM Narendra Modi about Corona

देहरादून: डीएम ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया कोरोना कार्यों का ब्योरा, पीएम ने आयुष 64 टैबलेट शामिल करने की दी सलाह 

Tue, 18 May 2021 10:39 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 18 May 2021 10:39 PM IST
सार

कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए मंगलवार को पीएम नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिलाधिकारियों से संवाद किया। संवाद में देहरादून के डीएम आशीष कुमार श्रीवास्तव भी शामिल रहे।

विज्ञापन
Coronavirus in Uttarakhand: Dehradun Dm Ashish Srivastava Give Details to PM Narendra Modi about Corona
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI

विस्तार

देहरादून के जिलाधिकारी डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जिले में कोरोना की स्थिति और किए जा रहे कार्यों का ब्योरा दिया। 

विज्ञापन


जिलाधिकारी ने कहा कि देहरादून जिले का कुछ हिस्सा मैदानी और शेष पहाड़ी है। इसलिए यहां दो अलग-अलग तरह से काम किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में सैंपलिंग बढ़ाने के साथ ही आइसोलेशन किट के वितरण में भी तेजी लाई गई है।
विज्ञापन


उत्तराखंड में कोरोना: 21 दिन बाद 100 से कम कोरोना मरीजों की मौत, 4785 नए संक्रमित मिले
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा काढ़ा, अश्वगंधा, गिलोय युक्त आयुष किट का वितरण भी किया जाएगा। इस पर पीएम मोदी ने आयुष 64 टैबलेट भी शामिल करने को कहा। डीएम ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम प्रधानों के साथ समितियां बनाई गई हैं। जिनकी मदद से सर्दी, जुकाम, बुखार के लक्षणों वाले लोगों की सैंपलिंग कराने, होम आइसोलेशन किट वितरित कराने, शादी-विवाह एवं बाहर से आने वालों के लिए क्वारंटीन जैसी व्यवस्थाएं बनाने और साफ-सफाई व सैनिटाइजेशन आदि कार्यों में सहयोग लिया जा रहा है।

महिलाओं के कामकाज की सराहना
जिलाधिकारी ने कोरोना के खिलाफ लड़ाई में सहयोग कर रहे सभी कर्मियों के कामकाज की सराहना की। विशेष तौर पर महिला स्वयं सहायता समूहों का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि महिलओं के सहयोग से ही होम आइसोलेशन किट तैयार की जा रही हैं। कंटेनमेंट जोन में आशा और अन्य क्षेत्रों में आंगनबाड़ी की मदद से सर्विलांस किया जा रहा है। 


ग्रामीण क्षेत्रों पर किया जा रहा फोकस
जिलाधिकारी ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में ई-संजीवनी के माध्यम टेलीमेडिसिन सेवा के माध्यम से लोगों को स्वास्थ्य संबंधी परामर्श दिए जा रहे हैं। अलग-अलग व्यवस्थाओं के लिए नोडल अफसरों की तैनाती की गई है। रोजाना शाम पांच बजे विभिन्न कार्यों की समीक्षा की जाती है। त्यूणी, चकराता, साहिया जैसे दूरस्थ क्षेत्रों और रायपुर व डोईवाला ब्लॉक के ग्रामीण क्षेत्रों में आंगनबाड़ी के माध्यम से इवरमैक्टिन दवा का वितरण भी कराया जा रहा है। आईटीडीए में स्मार्ट सिटी के माध्यम से जिला स्तरीय कमांड कंट्रोल सेंटर तैयार किया गया है। जिसकी मदद से लोगों की समस्याओं का निपटारा किया जा रहा है। 

प्रधानमंत्री से बात करना बेहद गौरवपूर्ण क्षण है। उन्होंने कोरोना के प्रभावी नियंत्रण के लिए जो निर्देश दिए, उनका निश्चित तौर पर लोगों को लाभ मिलेगा। उनके प्रोत्साहन से राज्य और जिले में कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में जुटे कार्मिकों का हौसला बढ़ेगा।
-डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव, जिलाधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed