फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus in uttarakhand: Dehradun Declared Hotspot Area, 18 Corona Positive Patient Found

Coronavirus Uttarakhand: देहरादून शहर हॉट स्पॉट क्षेत्र घोषित, अब तक आ चुके सबसे अधिक 18 संक्रमित मरीज

Tue, 07 Apr 2020 07:00 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 07 Apr 2020 07:00 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus in uttarakhand: Dehradun Declared Hotspot Area, 18 Corona Positive Patient Found
- फोटो : फाइल फोटो

कोरोना वायरस से संक्रमित मरीज बढ़ने पर सरकार ने देहरादून शहर को हॉट स्पॉट क्षेत्र घोषित कर दिया है। वायरस का सामुदायिक फैलाव रोकने के लिए पूरे क्षेत्र में विशेष निगरानी व संक्रमित लोगों की पहचान के लिए एंटीबॉडी ब्लड टेस्टिंग की जाएगी।

विज्ञापन


प्रदेश में कोरोना संक्रमितों के सबसे अधिक पॉजिटिव मामले देहरादून में पाए गए हैं। प्रदेश में अब तक मिले कुल 31 संक्रमितों में से 18 देहरादून के हैं। कोरोना संक्रमित का पहला मामला भी देहरादून की इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी के ट्रेनी आईएफएस अफसर में मिला था।
विज्ञापन


इसके बाद एफआईआर, चकराता, डोईवाला, लक्खीबाग, कारगी ग्रांट, भगत सिंह कॉलोनी, चुक्खूवाला, सेलाकुई क्षेत्र के मरीजों में कोरोना वायरस का संक्रमण पाया गया है। सरकार ने कोरोना संक्रमित मरीजों के आधार पर देहरादून को हॉट स्पाट क्षेत्र के रूप में चिन्हित किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के जिन मोहल्लों व कॉलोनियों में कोरोना संक्रमितों की संख्या ज्यादा है, वहां कोरोना संक्रमित व्यक्ति की पहचान के लिए एंटीबॉडी ब्लड टेस्टिंग शुरू की जाएगी। ताकि संक्रमित लोगों की पहचान जल्द से जल्द हो सके।

जिन शहरों में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 10 से अधिक पहुंच गई है। उन क्षेत्रों को हॉट स्पॉट घोषित किया जा रहा है। देहरादून में अब तक 18 मामले मिल चुके हैं। इसलिए देहरादून को हॉट स्पॉट घोषित किया गया है। जिलाधिकारी से कहा गया है कि जिन क्षेत्रों में कोरोना मरीजों व संपर्क में आए लोगों की संख्या ज्यादा है, वहां पर लोगों की एंटीबॉडी ब्लड टेस्टिंग की जाए। रैपिड जांच से अधिक से अधिक सैंपलिंग हो सकती है।
- पंकज कुमार पांडेय, प्रभारी सचिव, स्वास्थ्य

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed