फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Coronavirus in Uttarakhand COVID-19 News today: Priyanka Gandhi Srinagar and Almora rally postponed

Uttarakhand Election 2022: कोरोना संक्रमण को देखते हुए प्रियंका गांधी की श्रीनगर और अल्मोड़ा रैली स्थगित

Thu, 06 Jan 2022 01:43 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 06 Jan 2022 01:43 PM IST
सार

उत्तराखंड में प्रियंका गांधी की श्रीनगर गढ़वाल और अल्मोड़ा में नौ जनवरी को जनसभाएं तय की गई थीं। प्रदेश संगठन ने उनकी जनसभाओं को भव्य बनाने की तैयारियों में जुट गया था।

विज्ञापन
Coronavirus in Uttarakhand COVID-19 News today: Priyanka Gandhi Srinagar and Almora rally postponed
प्रियंका गांधी - फोटो : ANI FIle Photo

विस्तार

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की उत्तराखंड में प्रस्तावित रैलियां स्थगित कर दी गई हैं। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए यह निर्णय लिया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने सोशल मीडिया पर यह जानकारी साझा की।

विज्ञापन


उत्तराखंड में प्रियंका गांधी की श्रीनगर गढ़वाल और अल्मोड़ा में नौ जनवरी को जनसभाएं तय की गई थीं। प्रदेश संगठन ने उनकी जनसभाओं को भव्य बनाने की तैयारियों में जुट गया था। दोनों विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी कार्यकर्ताओं को बड़ी संख्या में भीड़ जुटाने के दिशा-निर्देश दिए गए थे।
विज्ञापन


लेकिन कोरोना संक्रमण का प्रभाव लगातार बढ़ने के बाद अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने उत्तरप्रदेश में जनसभाएं स्थगित करने का निर्णय लिया। शाम को पार्टी आलाकमान के निर्देश उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी को प्राप्त हो गए। इसके बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने वीडियो बयान में प्रियंका की रैली स्थगित होने की जानकारी साझा की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तराखंड में कोरोना: पिछले 24 घंटे में मिले 505 संक्रमित, अकेले देहरादून में 253 नए मामले

अखिल भारतीय कांग्रेस ने सभी संभावित चुनाव वाले राज्यों में रैलियों को स्थगित किया ताकि रैली की वजह से कोई कोविड से प्रभावित न हो। आशा है कि सभी राजनीतिक दल बड़ी रैलियां स्थगित करने के निर्णय का अनुसरण करेंगे।
- गणेश गोदियाल, प्रदेश अध्यक्ष, कांग्रेस

उत्तराखंड में तीसरी लहर एक दिन में 505 मामले

उत्तराखंड में एक दिन में पांच सौ से ज्यादा नए कोरोना मरीज मिले हैं। संक्रमण की रफ्तार तेजी से बढ़ने के कारण सक्रिय मरीजों की संख्या (एक्टिव केस) का आंकड़ा एक हजार पार हो गया है। जबकि 24 घंटे में 119 संक्रमित मरीज ठीक हुए हैं। प्रदेश में अब तक 346468 लोग संक्रमित हो चुके हैं।

प्रदेश में कोरोना संक्रमण का ग्राफ तेजी के साथ आगे बढ़ रहा है। बीते 24 घंटों में प्रदेश के सभी 13 जिलों में 505 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। संक्रमितों की तुलना में ठीक होने वालों की संख्या कम है। जिससे प्रदेश में सक्रिय मरीजों का आंकड़ा एक हजार पहुंच गया है।

प्रदेश की रिकवरी दर 96 प्रतिशत घट कर 95.72 प्रतिशत हो गई है। वहीं, सैंपल जांच के आधार पर संक्रमण दर 2.74 प्रतिशत पहुंच गई है। जो एक सप्ताह पहले 0.19 प्रतिशत थी। देहरादून जिले की संक्रमण दर 8.7 प्रतिशत दर्ज की गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed