फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus in Uttarakhand COVID-19 News today 7 November: 3 positive found and No Patient Died

उत्तराखंड में कोरोना: रविवार को तीन नए संक्रमित मिले, 141 हुई सक्रिय मरीजों की संख्या

Sun, 07 Nov 2021 07:54 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 07 Nov 2021 07:54 PM IST
सार

Coronavirus Cases in Uttarakhand Today: रविवार को प्रदेश के 11 जिलों बागेश्वर, चमोली, चंपावत, हरिद्वार, नैनीताल  पौड़ी, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, टिहरी, ऊधमसिंह नगर और उत्तरकाशी में एक भी संक्रमित मरीज नहीं मिला है।

विज्ञापन
Coronavirus in Uttarakhand COVID-19 News today 7 November: 3 positive found and No Patient Died
कोरोना वायरस की जांच - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण की रफ्तार कम हो गई है। बीते 24 घंटे में प्रदेश में तीन नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं, एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है। जबकि आठ मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया। सक्रिय मरीजों की संख्या 141 हो गई है। 

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, रविवार को 6905 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। 11 जिलों बागेश्वर, चमोली, चंपावत, हरिद्वार, नैनीताल, पौड़ी, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, टिहरी, ऊधमसिंह नगर और उत्तरकाशी में एक भी संक्रमित मरीज नहीं मिला है। देहरादून में दो और अल्मोड़ा में एक संक्रमित मरीज मिला है।
विज्ञापन


उत्तराखंड: कोरोना संक्रमण से राहत, लेकिन डेंगू का दिखाया असर, तीन मैदानी जिलों में प्रकोप
विज्ञापन
विज्ञापन


संक्रमण दर 0.04 प्रतिशत पहुंची
प्रदेश में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 343942 हो गई है। इनमें से 330249 लोग ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के चलते अब तक कुल 7401 लोगों की जान जा चुकी है। प्रदेश की रिकवरी दर 96.02 प्रतिशत और संक्रमण दर 0.04 प्रतिशत दर्ज की गई है। 

सात दिन में कोरोना से एक मौत, 48 लोग संक्रमित

प्रदेश में कोरोना मरीजों की मौत और संक्रमित मामलों में स्थिरता आने के साथ ही सैंपल जांच भी कम हुई है। बीते सात दिन में एक कोरोना मरीज की मौत हुई है। जबकि 48 लोग संक्रमित पाए गए। नौ महीने में एक सप्ताह में सबसे कम सैंपल जांच हुई है। 

प्रदेश में कोरोना काल को 602 दिन पूरे हो गए हैं। दूसरी लहर के बाद संक्रमित, रिकवरी और मृत्यु दर निचले स्तर पर है, लेकिन त्योहारी सीजन के बावजूद सैंपल जांच में गिरावट आई है। बीते नौ महीने में सात दिनों में सबसे कम सैंपलों की जांच हुई है।

सोशल डेवलपमेंट फॉर कम्युनिटी फाउंडेशन की ओर से स्वास्थ्य विभाग के कोरोना आंकड़ों की विश्लेषण रिपोर्ट जारी की गई। 31 अक्तूबर से 6 नवंबर तक प्रदेश में कुल 56384 सैंपलों की जांच की गई। जिसमें 48 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। जबकि 55 संक्रमित स्वस्थ हुए हैं। सिर्फ एक कोरोना मरीज की मौत हुई है।

फाउंडेशन के अध्यक्ष अनूप नौटियाल का कहना है कि प्रदेश में संक्रमित, रिकवरी और मृत्यु दर में कमी राहत भरी है, लेकिन दूसरी तरफ सैंपल जांच कम हो रही है। सरकार और स्वास्थ्य विभाग का त्योहारी सीजन में सैंपल जांच पर विशेष फोकस रहना चाहिए।

रुड़की: कोरोना संक्रमितों की नहीं कोई ट्रेवल हिस्ट्री

दो दिन पहले रुड़की और भगवानपुर में मिले संक्रमितों की कोई ट्रेवल हिस्ट्री सामने नहीं आई है। ऐसे में विभाग दोनों के संपर्क में आने वाले लोगों के सैंपल लेने की तैयारी कर रहा है। कई महीने से शहर और देहात क्षेत्र में कोरोना के मरीज मिलने बंद हो गए थे। ऐसे में लोगों ने भी लापरवाही बरतनी शुरू कर दी थी। लोगों ने शारीरिक दूरी तो बहुत दूर मास्क और सैनिटाइजर का प्रयोग बिलकुल बंद कर दिया था। वहीं शनिवार को कोरोना के दो नए मरीज मिलने से हड़कंप मचा है।

इसमें एक गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित एक कॉलोनी निवासी युवक है जबकि दूसरी भगवानपुर क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला है। दोनों के संक्रमित मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दोनों से और उनके परिवार से संपर्क किया। पूछताछ में सामने आया कि दोनों ही लोग न तो कहीं बाहर से आए थे और न ही उनके संपर्क में कोई बाहरी व्यक्ति आया है। यही नहीं, उनके परिवार में अन्य कोई व्यक्ति इस समय बुखार या अन्य किसी बीमारी से पीड़ित भी नहीं है।

ऐसे में दोनों ही मरीजों की कोई ट्रेवल हिस्ट्री नहीं होने से स्वास्थ्य विभाग असमंजस में पड़ गया है। विभाग अब दोनों संक्रमितों के संपर्क में आने वाले लोगों के सैंपल लेने की तैयारी कर रहा है। सीएमएस डॉ. संजय कंसल ने बताया कि ट्रेवल हिस्ट्री नहीं होने से स्थिति और गंभीर लग रही है क्योंकि अब तक पड़ताल में उनके संपर्क में आए किसी में भी कोरोना के कोई लक्षण नहीं हैं। अब आसपास के लोगों के सैंपलों की रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed