फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus in Uttarakhand COVID-19 News today 29 October: 7 positive found and No Patient Died

उत्तराखंड में कोरोना: शुक्रवार को सात नए संक्रमित मिले, द दून स्कूल में चार और छात्र मिले कोरोना पॉजिटिव

Fri, 29 Oct 2021 11:27 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 29 Oct 2021 11:27 PM IST
सार

Coronavirus Cases in Uttarakhand Today:  शुक्रवार को प्रदेश के 10 जिलों बागेश्वर, चमोली, चंपावत, हरिद्वार, पौड़ी, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, टिहरी,  ऊधमसिंह नगर और उत्तरकाशी में एक भी संक्रमित मरीज नहीं मिला है।

विज्ञापन
Coronavirus in Uttarakhand COVID-19 News today 29 October: 7 positive found and No Patient Died
कोरोना वायरस की जांच - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण की रफ्तार कम हो गई है। बीते 24 घंटे में प्रदेश में सात नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं, एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है। जबकि सात मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया। सक्रिय मरीजों की संख्या घटकर 146 हो गई है। 

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, शुक्रवार को 12613 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। 10 जिलों बागेश्वर, चमोली, चंपावत, हरिद्वार, पौड़ी, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, टिहरी, ऊधमसिंह नगर और उत्तरकाशी में एक भी संक्रमित मरीज नहीं मिला है। वहीं, अल्मोड़ा में एक, नैनीताल में दो और देहरादून में चार संक्रमित मरीज मिले हैं।
विज्ञापन


डेंगू का डंक: देहरादून में आठ और मरीजों में डेंगू की पुष्टि, संक्रमितों का आंकड़ा 109 पहुंचा
विज्ञापन
विज्ञापन


संक्रमण दर 0.06 प्रतिशत पहुंची
प्रदेश में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 343876 हो गई है। इनमें से 330180 लोग ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के चलते अब तक कुल 7400 लोगों की जान जा चुकी है। इसमें एक मौत पिछले दिनों की जोड़ी गई है। प्रदेश की रिकवरी दर 96.02 प्रतिशत और संक्रमण दर 0.06 प्रतिशत दर्ज की गई है। 

द दून स्कूल में चार और छात्र मिले संक्रमित

ख्यातिप्राप्त द दून स्कूल में चार और नए छात्रों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। लगभग दो हफ्ते में स्कूल के आठ छात्रों में कोरोना संक्रमण पाया गया है। स्कूल प्रबंधन के साथ ही स्वास्थ्य विभाग भी स्थिति पर नजर बनाए हुए। सभी संक्रमित छात्रों को स्कूल में ही आइसोलेट किया गया। स्कूल प्रबंधन की ओर से उनकी देखभाल की जा रही है। 

जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. राजीव दीक्षित ने बताया कि लगभग दो हफ्ते पहले द दून स्कूल के छात्र चंडीगढ़ से लौटे थे। जिन्हें नियमानुसार स्कूल में ही अलग कमरों में आइसोलेशन में रखा गया था। दो छात्रों की आरटीपीसीआर जांच में कोरोना की पुष्टि होने पर बाकी छात्रों और उनके संपर्क में आए स्टाफ की भी कोरोना जांच कराई गई। जिसमें दो और छात्रों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी। इसी तरह अब बुधवार को तीन और बृहस्पतिवार को एक छात्र में कोरोना की पुष्टि हुई। 

डॉ. दीक्षित ने शुक्रवार को यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि द दून स्कूल में संक्रमित मिले छात्रों की स्थिति सामान्य है। सभी छात्रों को स्कूल के ही आइसोलेशन कक्ष में रखा गया है। जहां पर स्कूल का मेडिकल स्टाफ भी छात्रों की देखभाल कर रहा है। साथ ही स्वास्थ्य विभाग भी स्थिति पर नजर रखे हुए है। विभाग संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए जरूरी कदम उठा रहा है। वहीं इस संबंध में स्कूल प्रबंधन से बात करने की कोशिश की गई, लेकिन संपर्क नहीं हो पाया।

त्योहारी सीजन में बढ़ेगा कोरोना आरटीपीसीआर की जांच का दायरा

दीपावली समेत त्योहारी सीजन में कोरोना संक्रमण बढ़ने के आशंका को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग आरटीपीसीआर जांच का दायरा बढ़ाएगा। इसके लिए सीमाओं पर चेकिंग भी बढ़ाई जाएगी दीपावली के मद्देनजर अंतर्जनपदीय और अंतरराज्यीय आवागमन बढ़ने से विशेषज्ञ आशंका जता रहे हैं कि इससे कोरोना संक्रमण एक बार फिर तेजी से फैल सकता है।

ऐसे में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज उप्रेती ने त्योहारी सीजन में आरटीपीसीआर जांच का दायरा बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। मास्क न पहनने और शारीरिक दूरी का पालन न करने जैसी लापरवाही भारी पड़ सकती है। इसलिए कोई भी बुखार, सर्दी, खासी जुकाम, आंखों में लालिमा जैसे कोरोना के लक्षण नजर आने पर सीधे नजदीकी अस्पताल पहुंचकर योग्य डॉक्टर को दिखाएं। डॉक्टर की सलाह पर आरटीपीसीआर और अन्य जरूरी जांच कराएं।

जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. राजीव कुमार दीक्षित ने बताया कि त्योहार में भीड़भाड़ बढ़ने से कोरोना संक्रमण भी तेजी से फैलने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता है। ऐसे में ठीक से मास्क पहने, शारीरिक दूरी का पालन करें और भीड़भाड़ में अनावश्यक जाने से बचें। जिन लोगों ने अभी तक कोरोना टीके की दूसरी खुराक नहीं लगाई है वह समय पर इसे लगा लें। डॉ. दीक्षित ने बताया कि त्योहारी सीजन को देखते हुए सीमाओं पर जांच का दायरा बढ़ाया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed