फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus in Uttarakhand COVID-19 News today 29 december: new positive patients update

उत्तराखंड में कोरोना: पिछले 24 घंटे में 38 नए संक्रमित मिले, एक की मौत, प्रदेश में अब 222 एक्टिव केस

Wed, 29 Dec 2021 06:16 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 29 Dec 2021 06:16 PM IST
सार

अब तक प्रदेश में कुल 344881 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। अब तक 331043 कोरोना संक्रमित स्वस्थ हो चुके हैं। 

विज्ञापन
Coronavirus in Uttarakhand COVID-19 News today 29 december: new positive patients update
सैंपल लेती स्थ्वास्थ्य कर्मी - फोटो : एएनआई फाइल फोटो

विस्तार

प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 38 नए संक्रमित सामने आए हैं। वहीं एक मरीज की मौत हुई है। बुधवार को कुल 42 मरीजों ने कोरोना से जंग जीती है। अब प्रदेश में 222 एक्टिव केस हो गए हैं।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के मुताबिक, बुधवार को सामने आए नए मामलों में देहरादून में सर्वाधिक 21, नैनीताल में छह, बागेश्वर में एक, हरिद्वार में तीन, पौड़ी में पांच और ऊधमसिंह नगर जिले में दो मामले शामिल हैं। 
विज्ञापन

अब तक प्रदेश में कुल 344881 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। अब तक 331043 कोरोना संक्रमित स्वस्थ हो चुके हैं। 

उत्तराखंड में ओमिक्रॉन: सरकार ने लगाया रात्रि कर्फ्यू, रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक रहेगा प्रभावी
विज्ञापन
विज्ञापन


ओमिक्रॉन के बढ़ते संक्रमण के कारण मासिक बैठक की स्थगित 
कोरोना के वैरिएंट ओमिक्रॉन के व्यापक फैलाव को देखते हुए कोटद्वार में पूर्व केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल कल्याण समिति ने दिसंबर और जनवरी माह में प्रस्तावित मासिक बैठकें स्थगित कर दी हैं। संगठन के अध्यक्ष आरबीएस रावत ने यह जानकारी दी है।


बाहरी लोगों को जांच के बाद ही प्रवेश देने की मांग
चमोली जिले के देवाल में लिंगड़ी गांव के राजेंद्र सिंह ने सीएम को भेजे ज्ञापन में कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुए पर्यटन स्थलों में आ रहे बाहरी लोगों को जांच के बाद ही आने की अनुमति देने की मांग की।

कहा है कि पर्यटन स्थलों में देश के विभिन्न शहरों से 1000 से अधिक पर्यटक पहुंचे हैं, जिनकी कहीं भी जांच नहीं हो रही है। अब कोरोना की तीसरी लहर सामने है। देश के कई शहरों में ओमिक्रॉन दस्तक दे चुका है। वेदनी व भीकलताल-ब्रह्मताल को देखने के लिए पहुंचे पर्यटकों की कहीं कोई जांच नहीं हो रही है। ऐसी स्थिति में कोरोना के फैलने की आशंका बनी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed