फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus in Uttarakhand COVID-19 News today 28 december: new positive patients update

उत्तराखंड में कोरोना: पिछले 24 घंटे में 44 नए संक्रमित मिले, चार ओमिक्रॉन मरीजों की आरटीपीसीआर जांच निगेटिव

Wed, 29 Dec 2021 11:44 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 29 Dec 2021 11:44 AM IST
सार

पिछले दिनों विदेश यात्रा से लौटे देहरादून और हरिद्वार के चार ओमिक्रॉन पॉजिटिव मरीजों की आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट निगेटिव आ गई है। चारों पूरी तरह स्वस्थ हैं।

विज्ञापन
Coronavirus in Uttarakhand COVID-19 News today 28 december: new positive patients update
कोरोना जांच करती स्वास्थ्य कर्मी - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 44 नए संक्रमित सामने आए हैं, जबकि चार ओमिक्रॉन के मरीज ठीक हो चुके हैं। कुल 28 मरीजों ने कोरोना से जंग जीती। अब प्रदेश में 227 एक्टिव केस हैं।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के मुताबिक, मंगलवार को सामने आए 44 नए मामलों में देहरादून में सर्वाधिक 25, नैनीताल में दस, चमोली में एक, चंपावत में तीन, हरिद्वार में तीन, टिहरी और ऊधमसिंह नगर में एक-एक मामला शामिल है। अल्मोड़ा, बागेश्वर, पौड़ी, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी में कोई नया मामला पिछले 24 घंटे में सामने नहीं आया है।
विज्ञापन


उत्तराखंड में ओमिक्रॉन: सरकार ने लगाया रात्रि कर्फ्यू, रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक रहेगा प्रभावी
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, मंगलवार को कोरोना के 28 मरीज स्वस्थ हो गए। उधर, मंगलवार को प्रदेश में 53 हजार 506 लोगों को कोरोना से बचाव की वैक्सीन दी गई। अब तक प्रदेश में 77 लाख 59 हजार 982 को पहली डोज दी जा चुकी है। जबकि 62 लाख 48 हजार 597 को दोनों डोज दी जा चुकी है। 18 से 44 आयु वर्ग में अब तक 35 लाख 86 हजार 344 को दोनों डोज दी जा चुकी हैं।

चार ओमिक्रॉन मरीजों की आरटीपीसीआर जांच निगेटिव

पिछले दिनों विदेश यात्रा से लौटे देहरादून और हरिद्वार के चार ओमिक्रॉन पॉजिटिव मरीजों की आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट निगेटिव आ गई है। चारों पूरी तरह स्वस्थ हैं। स्वास्थ्य सचिव डॉ. पंकज पांडेय ने बताया कि 12 दिसंबर को स्कॉटलैंड से आई 23 वर्षीय युवती की कोविड रिपोर्ट ओमिक्रॉन वैरिएंट के लिए पॉजिटिव पाई गई थी, जिसके बाद उसे 14 दिन के लिए आईसोलेट कर दिया गया था।

युवती के ठीक होने के बाद दोबारा आरटीपीसीआर जांच कराई तो वह निगेटिव आई। इसी प्रकार, यमन से आया हुआ हरिद्वार का मरीज और दुबई से लौटे हुए देहरादून के दो ओमिक्रॉन पॉजिटिव मरीजों की आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट भी निगेटिव आ गई है। डॉ. पांडेय ने मंगलवार को स्वास्थ्य महानिदेशक से सभी जिलों के स्तर पर कोविड महामारी से बचाव व नियंत्रण के लिए हुई तैयारियों की विस्तृत जानकारी ली।

देहरादून में 25 और लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि
उत्तराखंड समेत देश के तमाम राज्यों में कोरोना संक्रमण बढ़ने के साथ ही जिले में भी संक्रमित मरीजों का आंकड़ा बढ़ने लगा है। पिछले 24 घंटे के भीतर 25 मरीजों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। आरटीपीसीआर जांच में कोरोना संक्रमण की पुष्टि होने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीमें मरीजों को चिन्हित करने व उन्हें अस्पतालों में भर्ती करा रहीं हैं।

स्वास्थ्य विभाग की टीमें कोरोना संक्रमित मरीजों के परिजनों की भी आरटीपीसीआर जांच करा रही हैं ताकि इस बात का पता लगाया जा सके कि कहीं परिजन तो कोरोना संक्रमित नहीं हैं। सीएमओ डॉ. मनोज उप्रेती ने बताया कि जिले में अब तक 1,12,773 लोगों में कोरोना संक्रमण हो चुका है। वहीं अब तक 20,32,770 लोगों की कोरोना जांच की जा चुकी है। जहां तक कोरोना से होने वाली मौतों का सवाल है तो जिले भर में अब तक कोरोना से 3525 लोगों की मौत हो चुकी है।

दूसरी ओर सीएमओ डॉ. मनोज उप्रेती का कहना है कि कोरोना संक्रमित मरीजों के इलाज को लेकर जिला अस्पताल कोरोनेशन, दून अस्पताल के अलावा तमाम जिला उप अस्पतालों व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में इलाज के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed