फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus in Uttarakhand COVID-19 News today 27 december: new positive patients update

उत्तराखंड में कोरोना: सोमवार को मिले 20 नए मामले, 213 सक्रिय मरीजों का चल रहा इलाज

Mon, 27 Dec 2021 06:06 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 27 Dec 2021 06:06 PM IST
सार

अब तक प्रदेश में कुल 344799 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। अब तक 330973 कोरोना संक्रमित स्वस्थ हो चुके हैं। 

विज्ञापन
Coronavirus in Uttarakhand COVID-19 News today 27 december: new positive patients update
जांच करती स्वास्थ्य कर्मी - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

उत्तराखंड में बीते 24 घंटे में 20 नए संक्रमित मिले हैं, जबकि 35 मरीज स्वस्थ हुए हैं। फिलहाल 213 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है। अब तक प्रदेश में 344799 लोग संक्रमित हो चुके हैं।

विज्ञापन


उत्तराखंड में ओमिक्रॉन: सरकार ने लगाया रात्रि कर्फ्यू, रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक रहेगा प्रभावी
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक सोमवार को चार जिलों में 20 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। देहरादून में 12, ऊधमसिंहनगर में पांच, नैनीताल में दो और चंपावत जिले में एक कोरोना संक्रमित मामला सामने आया है। बीते 24 घंटे में 35  मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया है। इन्हें मिलाकर अब तक 330973 कोरोना संक्रमित स्वस्थ हो चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वास्थ्य शिविर में 188 लोगों की निशुल्क जांच 
टिहरी डोब स्थित सामुदायिक केंद्र पर चौखंबा संस्था की ओर से टीएचडीसी ऋषिकेश के सहयोग से हरिद्वार के पथरी में स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। शिविर में 188 लोगों की जांच की गई। 45 लोगों का कोरोना टीकाकरण भी हुआ। शिविर में अपर मुख्य जिला चिकित्सा अधिकारी डॉ. पंकज जैन, टीएचडीसी ऋषिकेश से राकेश कुमार वर्मा, टिहरी विस्थापित अध्यक्ष महावीर रावत, चौखंबा परियोजना निदेशक अलोक डंगवाल आदि मौजूद रहे। 


बाहरी लोगों का सत्यापन शुरू 
पथरी पुलिस ने क्षेत्र में कई स्थानों पर घर-घर जाकर किराएदारों का सत्यापन किया। क्षेत्र में बाबा रामदेव के फूड पार्क के अलावा कई फैक्टरियां है। दूसरे राज्यों से आकर लोग नौकरी करते हैं। कमरा किराए पर लेकर रहते हैं।

 

थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार ने बताया कि फेरुपुर चौकी प्रभारी चरण सिंह चौहान के नेतृत्व में पुलिस टीम ने पदार्था, धनपुरा, घिस्सूपुरा, फेरुपुर, कटारपुर, शाहपुर, रानीमाजरा, चांदपुर, बिशनपुर, पुरानी कुंडी, नई कुंडी, धारीवाला, टिकौला, बादशाहपुर में किराएदारों का सत्यापन किया। थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार का कहना है कि आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर क्षेत्र में सत्यापन अभियान आगे भी जारी रहेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed