फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus in Uttarakhand COVID-19 News today 25 january: positive patients update

उत्तराखंड: 24 घंटे में मिले कोरोना के 3893 मरीज, छह मरीजों की मौत, तीन हजार से ज्यादा संक्रमित हुए ठीक

Tue, 25 Jan 2022 06:29 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Tue, 25 Jan 2022 06:29 PM IST
सार

वर्तमान में 31236 सक्रिय मरीजों का अस्पतालों और होम आइसोलेशन में इलाज चल रहा है। प्रदेश की रिकवरी दर 88.42 प्रतिशत और संक्रमण दर 13.68 प्रतिशत दर्ज की गई है।

विज्ञापन
Coronavirus in Uttarakhand COVID-19 News today 25 january: positive patients update
कोरोना के मामले - फोटो : पीटीआई

विस्तार

उत्तराखंड में बीते 24 घंटे के भीतर 3893 लोग कोरोना संक्रमण की चपेट में आए हैं। जबकि छह मरीजों की मौत हुई है। मंगलवार को सक्रिय मामले 31236 हो गए हैं। कुल संक्रमितों की संख्या 407358 पहुंच गई है। 

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक मंगलवार को देहरादून में 1316, हरिद्वार में 609, नैनीताल में 585, ऊधमसिंह नगर में 290, अल्मोड़ा में 154, चमोली में 189, टिहरी में 100, पौड़ी में 214, बागेश्वर में 64, पिथौरागढ़ में 90, रुद्रप्रयाग में 108, उत्तरकाशी में 84 और चंपावत जिले में 90 संक्रमित मिले हैं। 
विज्ञापन


अब तक 7497 मरीजों की मौत हो चुकी है। 3849 संक्रमित ठीक हुए हैं। इन्हें मिला कर 360180 मरीजों ने संक्रमण को मात दी है। वर्तमान में 31236 सक्रिय मरीजों का अस्पतालों और होम आइसोलेशन में इलाज चल रहा है। प्रदेश की रिकवरी दर 88.42 प्रतिशत और संक्रमण दर 13.68 प्रतिशत दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तराखंड: कोरोना संक्रमण को देखते हुए प्रदेश में सभी शिक्षण संस्थान 31 तक बंद, रैलियों और धरना-प्रदर्शन पर रोक जारी


उप जिला अस्पताल के सीएमएस भी संक्रमित
श्रीनगर के राजकीय उप जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। रविवार को श्रीनगर सहित विकास खंड खिर्सू में 44  लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इनमें 31 लोग आरटीपीसीआर जांच में पॉजिटिव आए। कोविड अस्पताल के पीआरओ अरुण बडोनी ने बताया कि रविवार को बेस अस्पताल में 21 लोगों को रेपिड एंटीजन टेस्ट किया गया। इनमें 13 लोग कोरोना संक्रमित निकले। कोविड वार्ड में 5 संक्रमित भर्ती हैं।

कोरोना के कारण घटे हवाई यात्री
कोरोना के ओमिक्रॉन वैरिएंट के प्रभाव से हवाई यात्रियों में कमी बढ़ती जा रही है। इससे फ्लाइट भी कम हो रही है। स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार कोरोना की जांच कर रही है। एयरपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को छह फ्लाइटों की आवाजाही हुई। फिलहाल कई शहरों के लिए हवाई यात्री नहीं मिल रही है, जिससे फ्लाइट कम हो रही हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम हवाई यात्रियों की कोरोना जांच में भी जुटी है। नोडल अधिकारी चेतन कोठारी ने बताया कि मंगलवार के दिन छह फ्लाइटों की आवाजाही हुई। इन फ्लाइटों में आए 88 यात्रियों का आरटीपीसीआर टेस्ट किया गया।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed