फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus in Uttarakhand COVID-19 News today 24 february: positive patients update

उत्तराखंड में कोरोना: बीते 24 घंटे में 170 संक्रमण के मामले आए सामने, दो की मौत

Fri, 25 Feb 2022 01:04 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 25 Feb 2022 01:04 PM IST
सार

कोरोना की तीसरी लहर में 260 कोरोना मरीजों की मौत हो चुकी है। 240 संक्रमित ठीक हुए हैं। और 86640 मरीज स्वस्थ हुए हैं।

विज्ञापन
Coronavirus in Uttarakhand COVID-19 News today 24 february: positive patients update
कोरोना वायरस - फोटो : Pixabay

विस्तार

उत्तराखंड में कोरोना के 170 नए संक्रमित मिले हैं। जबकि दो मरीजों की मौत हुई है। सक्रिय मरीजों का आंकड़ा घट कर एक हजार से कम पहुंच गया है। 240 संक्रमित ठीक हुए हैं। तीसरी लहर में कुल संक्रमितों की संख्या 91035 हो गई है।  स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक बृहस्पतिवार को 10451 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है।

विज्ञापन

 

13 जिलों में 170 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। जिनमें देहरादून जिले में 63, अल्मोड़ा में 25, हरिद्वार में 17, चंपावत में 14, उत्तरकाशी में 12, पौड़ी में 11, पिथौरागढ़ में सात, चमोली में सात, रुद्रप्रयाग में पांच, नैनीताल में चार, ऊधमसिंह नगर में दो, बागेश्वर में दो, टिहरी जिले में एक संक्रमित मिला है।

विज्ञापन

 

949 सक्रिय मरीज अस्पतालों और होम आईसोलेशन में चल रहा इलाज
प्रदेश में दो कोरोना मरीजों की मौत हुई है। इसमें दून मेडिकल कॉलेज और श्री महंत इन्दिरेश हास्पिटल में एक-एक मरीज ने इलाज के दौरान दम तोड़ा है। कोरोना की तीसरी लहर में 260 कोरोना मरीजों की मौत हो चुकी है। 240 संक्रमित ठीक हुए हैं। इन्हें मिलाकर 86640 मरीज स्वस्थ हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

संक्रमितों की तुलना में अधिक मरीज ठीक हो रहे हैं। जिससे सक्रिय मामले लगातार कम हो रहे हैं। वर्तमान में 949 सक्रिय मरीज अस्पतालों और होम आईसोलेशन में इलाज ले रहे हैं। प्रदेश की रिकवरी दर 95.17 प्रतिशत और संक्रमण दर 1.60 प्रतिशत दर्ज की गई है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed