{"_id":"61740e0e71e25e70ce6c5137","slug":"coronavirus-in-uttarakhand-covid-19-news-today-23-october-16-positive-found-and-no-patient-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड में कोरोना: शनिवार को 16 नए संक्रमित मिले, 169 हुई सक्रिय मरीजों की संख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड में कोरोना: शनिवार को 16 नए संक्रमित मिले, 169 हुई सक्रिय मरीजों की संख्या
Sat, 23 Oct 2021 07:04 PM IST
अलका त्यागी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Sat, 23 Oct 2021 07:04 PM IST
सार
Corona Cases in Uttarakhand Today: नौ जिलों अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली, चंपावत, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, टिहरी, ऊधमसिंह नगर और उत्तरकाशी में एक भी संक्रमित मरीज नहीं मिला है।
विज्ञापन
कोरोना वायरस की जांच (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Pixabay
विस्तार
उत्तराखंड में अब कोरोना संक्रमण कम हो रहा है। बीते 24 घंटे में प्रदेश में 16 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं, एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है। जबकि 13 मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया। सक्रिय मरीजों की संख्या 169 पहुंच गई है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, शनिवार को 12351 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। नौ जिलों अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली, चंपावत, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, टिहरी, ऊधमसिंह नगर और उत्तरकाशी में एक भी संक्रमित मरीज नहीं मिला है। वहीं, देहरादून में नौ, हरिद्वार और पिथौरागढ़ में दो-दो व नैनीताल में तीन संक्रमित मरीज मिले हैं।
विज्ञापन
कोरोना टीकाकरण: देहरादून में डीएम ने निकाला पहला साप्ताहिक लकी ड्रॉ, किया जाएगा सम्मानित
विज्ञापन
संक्रमण दर 0.13 प्रतिशत पहुंची
प्रदेश में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 343815 हो गई है। इनमें से 330112 लोग ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के चलते अब तक कुल 7398 लोगों की जान जा चुकी है। प्रदेश की रिकवरी दर 96.01 प्रतिशत और संक्रमण दर 0.13 प्रतिशत दर्ज की गई है।