{"_id":"623a8c420f6f7055074c4c0f","slug":"coronavirus-in-uttarakhand-covid-19-news-today-22-march-positive-patients-update","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड में कोरोना: प्रदेश में 22 नए संक्रमित मिले, सर्वाधिक नौ मामले देहरादून और आठ हरिद्वार में आए सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड में कोरोना: प्रदेश में 22 नए संक्रमित मिले, सर्वाधिक नौ मामले देहरादून और आठ हरिद्वार में आए सामने
Wed, 23 Mar 2022 08:26 AM IST
रेनू सकलानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Wed, 23 Mar 2022 08:26 AM IST
सार
उत्तराखंड के बागेश्वर, चमोली, चंपावत, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, टिहरी और उत्तरकाशी में कोरोना का कोई भी नया मामला सामने नहीं आया है।
विज्ञापन
मिले 9 नए कोरोना वायरस
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश में कोरोना संक्रमण के 22 नए मामले दर्ज किए गए हैं जबकि 41 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हो गए हैं। अब प्रदेश में कोरोना के 297 एक्टिव केस हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर जारी जानकारी के मुताबिक, मंगलवार को सामने आए 22 नए मामलों में सर्वाधिक नौ मामले देहरादून और आठ मामले हरिद्वार में सामने आए।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...उत्तराखंड में नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह: श्री बदरी-केदार के गद्दीस्थल सहित आज सभी मंदिरों में होगी विशेष पूजा
विज्ञापन
इसके अलावा अल्मोड़ा में दो, नैनीताल, पौड़ी और ऊधमसिंह नगर में एक-एक मामला सामने आया है। बागेश्वर, चमोली, चंपावत, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, टिहरी और उत्तरकाशी में कोरोना का कोई भी नया मामला सामने नहीं आया है। उधर, मंगलवार को प्रदेश में 22980 लोगों को कोरोना की वैक्सीन दी गई। अब तक प्रदेश में 86 लाख 26 हजार 550 को कोविड वैक्सीन की पहली डोज दी जा चुकी है। 80 लाख 13 हजार 41 को दोनों डोज दी जा चुकी हैं।
विज्ञापन