फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus in Uttarakhand COVID-19 News today 2 december: 17 positive found and No Patient Died

उत्तराखंड में कोरोना: गुरुवार को 17 नए संक्रमित मिले, 182 हुई सक्रिय मरीजों की संख्या

Thu, 02 Dec 2021 06:16 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 02 Dec 2021 06:16 PM IST
सार

Corona Cases in Uttarakhand Today: छह जिलों चमोली, चंपावत, रुद्रप्रयाग, टिहरी, ऊधमसिंह नगर और उत्तरकाशी में एक भी संक्रमित मरीज नहीं मिला है।

विज्ञापन
Coronavirus in Uttarakhand COVID-19 News today 2 december:  17 positive found and No Patient Died
कोरोना वायरस की जांच - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

उत्तराखंड में बीते 24 घंटे में 17 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं, एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है। नौ मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया। सक्रिय मरीजों की संख्या 182 हो गई है। 

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, गुरुवार को 13840 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। छह जिलों चमोली, चंपावत, रुद्रप्रयाग, टिहरी, ऊधमसिंह नगर और उत्तरकाशी में एक भी संक्रमित मरीज नहीं मिला है। वहीं, अल्मोड़ा में दो, बागेश्वर, नैनीताल व पिथौरागढ़ में  एक-एक, देहरादून में चार, हरिद्वार में तीन और पौड़ी में पांच संक्रमित मरीज मिले हैं। 
विज्ञापन


उत्तराखंड में कोरोना जांच: 13,000 पुलिसकर्मियों के हुए टेस्ट, अब तक 50 मिले पॉजिटिव
विज्ञापन
विज्ञापन


संक्रमण दर 0.12 प्रतिशत पहुंची
प्रदेश में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 344325 हो गई है। इनमें से 3305667 लोग ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के चलते अब तक कुल 7408 लोगों की जान जा चुकी है। प्रदेश की रिकवरी दर 96.00 प्रतिशत और संक्रमण दर 0.12 प्रतिशत दर्ज की गई है। 

लक्ष्य पाने के लिए रोज 90 हजार का टीकाकरण जरूरी

उत्तराखंड में शत प्रतिशत कोविड टीकाकरण का लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रतिदिन 90 हजार वैक्सीन की डोज लगानी होगी। टीकाकरण की रफ्तार कम होने से प्रतिदिन का लक्ष्य बढ़ रहा है। 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में अभी 27.25 लाख से ज्यादा वैक्सीन डोज लगाने का लक्ष्य बाकी है।

प्रदेश सरकार ने प्रदेश में शत प्रतिशत कोविड टीकाकरण करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए 30 दिन का समय शेष रह गया है। सोशल डेवलपमेंट फॉर कम्युनिटी फाउंडेशन ने प्रतिदिन के हिसाब से कोविड टीकाकरण की विश्लेषण रिपोर्ट जारी की है। इस रिपोर्ट के मुताबिक प्रदेश में पिछले 10 दिन में वैक्सीन की कुल 5.67 लाख डोज दी गई। लक्ष्य हासिल करने को अगले 30 दिन के भीतर 27.25 लाख वैक्सीन लगानी होगी। 31 दिसंबर तक 18 वर्ष से ज्यादा उम्र के सभी लोगों का टीकाकरण करना है, तो इसके लिए हर रोज 90849 डोज वैक्सीन लगानी होगी।

प्रदेश में अब 18 वर्ष से अधिक आयु के 75.93 लाख लोगों को पहली डोज और 51.40 लाख को वैक्सीन की दोनों डोज दी जा चुकी हैं। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार राज्य में कोविड वैक्सीन की जरूरत वाले 18 से 44 वर्ष के लोगों की कुल संख्या 49.34 लाख है और 45 वर्ष से ज्यादा उम्र के लोगों की संख्या 27.95 लाख है।

लक्ष्य पूरा करने के लिए टीकाकरण में जिस तेजी की जरूरत है, वह अब भी नहीं आई है। जबकि अब लक्ष्य पूरा करने के लिए 30 दिन का समय ही बाकी है। सरकार को चाहिए कि वैक्सीनेशन के लिए अब भरपूर और घर घर जाकर टीकाकरण का प्रयास करे। अनूप ने अपील की है कि सरकार को टीकाकरण मुहिम में जनप्रतिनिधि और धार्मिक गुरुओं को शामिल करना चाहिए। साथ ही जिन लोगों ने अभी तक टीका नहीं लगवाया है वे वैक्सीन की दोनों डोज अवश्य लगवाएं।
- अनूप नौटियाल, अध्यक्ष, सोशल डेवलपमेंट फॉर कम्युनिटी फाउंडेशन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed