फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus in Uttarakhand COVID-19 News today 19 October: 6 positive found and No Patient Died

उत्तराखंड में कोरोना: मंगलवार को छह नए संक्रमित मिले, ब्लैक फंगस के एक मरीज की मौत

Tue, 19 Oct 2021 10:22 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 19 Oct 2021 10:22 PM IST
सार

Corona Cases in Uttarakhand Today:  प्रदेश में मंगलवार को 10 जिलों अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली, चंपावत, नैनीताल, पौड़ी, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, टिहरी और ऊधमसिंह नगर में एक भी संक्रमित मरीज नहीं मिला है। 

विज्ञापन
Coronavirus in Uttarakhand COVID-19 News today 19 October: 6 positive found and No Patient Died
कोरोना वायरस की जांच - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण काबू में आ गया है। बीते 24 घंटे में प्रदेश में छह नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं, एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है। जबकि सात मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया। सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 175 पहुंच गई है। जबकि सोमवार को प्रदेश में 176 सक्रिय मरीज थे। वहीं, एम्स ऋषिकेश में भर्ती ब्लैक फंगस के एक मरीज की मौत हो गई। अब तक प्रदेश में ब्लैक फंगस के 590 केस आ चुके हैं, जिनमें से 133 लोगों की मौत हो चुकी है। 

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, मंगलवार को 8996 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। 10 जिलों अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली, चंपावत, नैनीताल, पौड़ी, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, टिहरी और ऊधमसिंह नगर में एक भी संक्रमित मरीज नहीं मिला है। वहीं, देहरादून में चार, हरिद्वार और उत्तरकाशी और में एक-एक संक्रमित मिला है। 
विज्ञापन


उत्तराखंड में कोरोना: सरकार ने एक महीने के लिए बढ़ाए कोविड प्रतिबंध, नई एसओपी जारी
विज्ञापन
विज्ञापन


संक्रमण दर 0.07 प्रतिशत पहुंची
प्रदेश में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 343765 हो गई है। इनमें से 330065 लोग ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के चलते अब तक कुल 7397 लोगों की जान जा चुकी है। प्रदेश की रिकवरी दर 96.01 प्रतिशत और संक्रमण दर 0.07 प्रतिशत दर्ज की गई है। 

22 हजार 38 लोगों को लगा टीका
मंगलवार को प्रदेश में 22 हजार 38 लोगों को कोरोना की वैक्सीन दी गई। अब तक प्रदेश में 74 लाख 38 हजार 87 लोगों को कोरोना की पहली वैक्सीन, 35 लाख आठ हजार 449 लोगों को दोनों डोज दी जा चुकी है। 18 से 44 आयु वर्ग में 14 लाख 61 हजार 379 को दोनों डोज दी जा चुकी हैं। 

Trending Videos

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया वॉकिंग वैक्सीनेशन सेंटर का उद्घाटन

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मंगलवार को देहरादून में कोविड वैक्सीनेशन मेला के तहत पैसिफिक मॉल में बनाए गए वॉकिंग वैक्सीनेशन सेंटर का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि सरकार प्रत्येक व्यक्ति को सुरक्षा देने के लिए वृहद कोविड टीकाकरण कार्यक्रम चला रही है। दून में सभी लोगों को पहली डोज लग चुकी है। जल्द ही दून शत प्रतिशत टीकाकरण करने वाला पहला जिला बनेगा। 
जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग और स्मार्ट सिटी के संयुक्त तत्वावधान में यह सेंटर स्थापित किया गया है।

गणेश जोशी ने कहा कि दून में तेज रफ्तार से टीकाकरण हो रहा है। सरकार ने दिसंबर तक पूरे राज्य में टीकाकरण पूरा करने का लक्ष्य रखा है। स्मार्ट सिटी और जिला प्रशासन ने आकर्षक पुरस्कार योजना जारी कर टीकाकरण को बढ़ावा देने की अभिनव पहल की है। जिलाधिकारी व स्मार्ट सिटी के सीईओ डा. आर राजेश कुमार ने शहरवासियों से टीकाकरण के लिए आगे आने की अपील की। इस अवसर पर सीडीओ नितिका खंडेलवाल, एडीएम वित्त एवं राजस्व केके मिश्रा, एसडीएम सदर मनीष कुमार, सीएमओ डॉ. मनोज कुमार उप्रेती समेत मौजूद रहे।

वैक्सीन की दूसरी डोज का भी शत प्रतिशत पूरा करें लक्ष्य
हरिद्वार में जिलाधिकारी ने ऋषिकुल जंबो वैक्सीनेशन साइट का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने टीकाकरण कार्य की सराहना की। ऋषिकुल जंबो वैक्सीनेशन सेंटर पर कोविड-19 वैक्सीन की प्रथम और द्वितीय डोज लगातार सभी आयु वर्ग के लोगों को लगाई जा रही है।

जिलाधिकारी विनय शंकर पांडेय ने मंगलवार को मुख्य विकास अधिकारी डा. सौरभ गहरवार के साथ केंद्र का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने कहा कि रेडक्रास के सचिव डॉ. नरेश चौधरी की टीम ने कोविड-19 महामारी में विभिन्न दायित्वों के निर्वहन के साथ वैक्सीनेशन साइट पर लोगों को वैक्सीन लगवाकर सराहनीय एवं उत्कृष्ट कार्य किया है। 

जिलाधिकारी ने कहा कि सेंटर ने वैक्सीन की प्रथम डोज पात्र लाभार्थियों को लगवाकर शत प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त किया है। दूसरे डोज लगाने का भी शत प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त किया जाए। इस दौरान नगर मजिस्ट्रेट अवधेश सिंह, एसडीएम पूरन सिंह राणा भी उपस्थित थे। रेडक्रास स्वंयसेवकों में डॉ. गणेश, डॉ. राहुल, डॉ. आराधना, डॉ. वैशाली आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed