{"_id":"613cafae8ebc3e4f8c4a67f6","slug":"coronavirus-in-uttarakhand-covid-19-news-today-11-september-24-positive-found-and-no-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड में कोरोना: शनिवार को मिले 24 नए संक्रमित, एक भी मरीज की मौत नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड में कोरोना: शनिवार को मिले 24 नए संक्रमित, एक भी मरीज की मौत नहीं
Sat, 11 Sep 2021 07:05 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Sat, 11 Sep 2021 07:05 PM IST
सार
Corona cases in Uttarakhand: प्रदेश में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 343211 हो गई है। इनमें से 329438 लोग ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के चलते अब तक कुल 7389 लोगों की जान जा चुकी है।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड में बीते 24 घंटे में 24 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं, एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है। जबकि 23 मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया। सक्रिय मामलों की संख्या 320 पहुंच गई है।
विज्ञापन
उत्तराखंड: दून में डेंगू के मरीजों की संख्या पहुंची 15, कलियर में मलेरिया से दो मौतों के बाद जागा विभाग
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, शनिवार को आठ जिलों अल्मोड़ा, चमोली, हरिद्वार, नैनीताल, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, टिहरी और ऊधमसिंह नगर में एक भी संक्रमित मरीज नहीं मिला है। बागेश्वर में एक, चंपावत में छह, देहरादून में पांच, पिथौरागढ़ में चार और उत्तरकाशी में आठ संक्रमित मरीज मिले हैं।
विज्ञापन
प्रदेश में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 343211 हो गई है। इनमें से 329438 लोग ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के चलते अब तक कुल 7389 लोगों की जान जा चुकी है।
डीएम के डंडे पर दौड़े अधिकारी, नहीं हिले ग्रामीण
प्रशासन के तमाम प्रयासों के बाद भी हरिद्वार जिले के गांवों में कोरोना टीकाकरण रफ्तार नहीं पकड़ पा रहा है। कई गांव ऐसे हैं, जहां अब भी काफी कम लोगों का टीकाकरण हुआ है। इन गांवों में शत प्रतिशत टीकाकरण के लिए जिलाधिकारी विनय शंकर पांडेय के निर्देश पर शनिवार से दो दिन का विशेष अभियान शुरू किया गया। जिला प्रशासन के अधिकारियों समेत सभी विभागों के अधिकारी सारे कामकाज छोड़कर मैदान में उतरे। दिनभर आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता लोगों को टीकाकरण के लिए मनाते रहे पर वे टस से मस नहीं हुए। अधिकारियों के पसीना बहाने के बाद भी 51 गांवों में केवल 7344 लोगों को ही टीका लगाया जा सका।
कोरोना की तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए शासन और प्रशासन ने शत प्रतिशत टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसके लिए हरिद्वार जिले में 200 टीकाकरण केंद्र बनाए गए हैं और टीके की भी पर्याप्त डोज भी उपलब्ध है। 18 साल से ऊपर वाले 15 लाख 70 हजार लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया है। अब तक 13 लाख 30 हजार 283 लोगों को पहली डोज लग चुकी। अब भी दो लाख 39 हजार 717 लोगों को पहली डोज लगनी है। डीएम ने कम टीकाकरण वाले गांवों की रिपोर्ट तलब की। स्वास्थ्य विभाग ने जो रिपोर्ट सौंपी उसमें 51 गांव ऐसे थे, जहां टीकाकरण का आंकड़ा बेहद कम था।
डीएम ने इन गांवों में शनिवार और रविवार को विशेष अभियान चलाकर शत प्रतिशत टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित किया। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व बीर सिंह बुदियाल को नोडल अधिकारी बनाकर चार तहसीलों के उपजिलाधिकारियों और तहसीलदारों को जिम्मेदारी देकर सभी विभागों के एक-एक अधिकारी को 51 गांवों की जिम्मेदारी सौंपी गई। शनिवार सुबह ही सभी अधिकारी गांवों में पहुंच गए। आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर लोगों को टीका लगाने के लिए केंद्र पर लाने के लिए लगाया गया। आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सुबह से शाम तक लोगोें को टीका लगवाने के लिए मनाते रहे, लेकिन लोग राजी नहीं हुए। कई जगह तो अधिकारी भी लोगों को मनाने घर-घर पहुंचे। इसके बाद भी लोग घरों से बाहर नहीं निकले।