फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus in Uttarakhand COVID-19 News today 10 december: new positive and Died update

उत्तराखंड में कोरोना: 24 घंटे में मिले 10 नए मरीज, 156 हुई कुल संक्रमितों की संख्या

Sat, 11 Dec 2021 08:37 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 11 Dec 2021 08:37 AM IST
सार

प्रदेश में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 344421 हो गई है। इनमें से 330677 लोग ठीक हो चुके हैं।

विज्ञापन
Coronavirus in Uttarakhand COVID-19 News today 10 december: new positive and Died update
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay

विस्तार

उत्तराखंड में बीते 24 घंटे में 10 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं, किसी मरीज की मौत नहीं हुई है। शुक्रवार को 27 मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया। सक्रिय मरीजों की संख्या 156 हो गई है।

विज्ञापन

केवल तीन जिलों में मिले संक्रमित

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, शुक्रवार को केवल तीन जिलों में कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। देहरादून में पांच, पौड़ी में तीन और पिथौरागढ़ जिले में दो संक्रमित मिले हैं।

विज्ञापन

संक्रमण दर 0.7 प्रतिशत पहुंची

प्रदेश में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 344421 हो गई है। इनमें से 330677 लोग ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के चलते अब तक कुल 7411 लोगों की जान जा चुकी है। प्रदेश की रिकवरी दर 96.01 प्रतिशत और संक्रमण दर 0.07 प्रतिशत दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तराखंड: कोविड-19 प्रोटोकॉल के पालन के साथ 13 दिसंबर से पर्यटकों के लिए फिर से खुल जाएगा एफआरआई

लक्ष्य पाने के लिए रोज लगाने होंगे एक लाख से ज्यादा टीके

उत्तराखंड में कोविड टीकाकरण का शत प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के लिए एक दिन में एक लाख से ज्यादा डोज लगानी होंगी। अगले 22 दिन में प्रदेश में 22.33 लाख वैक्सीन डोज का लक्ष्य बाकी है। सोशल डेवलपमेंट फॉर कम्युनिटी फाउंडेशन के अनुसार प्रदेश में कोविड वैक्सीनेशन का प्रतिदिन का लक्ष्य पहली बार एक लाख से ऊपर पहुंच गया है। अब 31 दिसंबर तक शत प्रतिशत टीकाकरण का लक्ष्य पूरा करने के लिए वर्ष 2021 में गुरुवार से सिर्फ 22 दिन बाकी रह गए हैं। प्रतिदिन का लक्ष्य एक दिसंबर के 90849 से बढ़कर 101517 तक पहुंच गया है। 21 नवंबर को लक्ष्य 82318 और 11 नवंबर को यही लक्ष्य 75014 था।

फाउंडेशन के अध्यक्ष अनूप नौटियाल का कहना है कि टीकाकरण का लक्ष्य बढ़ गया है। यदि 31 दिसंबर तक 18 वर्ष से ज्यादा उम्र के सभी लोगों का वैक्सीनेशन करना है तो इसके लिए हर रोज 101517 डोज लगानी होंगी। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार नौ दिसंबर तक राज्य में 18 वर्ष से ज्यादा उम्र के 76.56 लाख लोगों को पहली डोज और 55.69 लाख लोगों को दोनों डोज दी जा चुकी हैं।

राज्य में कोविड वैक्सीन की जरूरत वाले 18 से 44 वर्ष के लोगों की कुल संख्या 49.34 लाख से अधिक है। जबकि 45 वर्ष से ज्यादा उम्र के लोगों की संख्या 27.95 लाख है। कुल 77.29 लाख लोगों का वैक्सीनेशन किया जाना है। हर व्यक्ति को दो डोज के हिसाब में राज्य में वैक्सीन की कुल 1.54 करोड़ डोज दी जानी हैं। अनूप नौटियाल ने कहा कि लक्ष्य पूरा करने के लिए वैक्सीनेशन में जिस तेजी की जरूरत है, वह अब भी नहीं आई है। जबकि अब लक्ष्य पूरा करने के लिए सिर्फ 22 दिन का समय बाकी है। सरकार व स्वास्थ्य विभाग को चाहिए कि वैक्सीनेशन के लिए अब भरपूर और घर-घर जाकर प्रयास करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed