फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus in Uttarakhand COVID-19 News today 02 january: 259 positive patients update

उत्तराखंड में कोरोना: संक्रमितों का आंकड़ा दो सौ पार, पिछले 24 घंटे में 259 नए मामले मिले

Sun, 02 Jan 2022 06:11 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sun, 02 Jan 2022 06:11 PM IST
सार

अब प्रदेश में फिर से संक्रमितों का ग्राफ बढ़ने लगा है, अब तक प्रदेश में 345464 लोग संक्रमित हो चुके हैं।

विज्ञापन
Coronavirus in Uttarakhand COVID-19 News today 02 january: 259 positive patients update
कोरोना - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तराखंड में छह महीने के बाद संक्रमितों का आंकड़ा 200 पार हो गया है। एक दिन में 259  नए संक्रमित मिले हैं। अब प्रदेश में फिर से संक्रमितों का ग्राफ बढ़ने लगा है, अब तक प्रदेश में 345464 लोग संक्रमित हो चुके हैं।

विज्ञापन


उत्तराखंड में ओमिक्रॉन: सरकार ने लगाया रात्रि कर्फ्यू, रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक रहेगा प्रभावी
विज्ञापन


कोरोना की दूसरी लहर थमने के छह माह बाद रविवार को प्रदेश में एक दिन में 200 से ज्यादा संक्रमित मिले हैं। देहरादून जिले में 77 लोग संक्रमण की चपेट में आए हैं। हरिद्वार में 15, नैनीताल में 91, पौड़ी में 28, अल्मोड़ा में एक,  ऊधमसिंह नगर में 34, टिहरी में पांच, पिथौरागढ़ जिले में आठ संक्रमित मिले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


किशोर-किशोरियों को टीकाकरण को बनेंगे ढाई सौ केंद्र
आज सोमवार से शुरू होने जा रहे किशोर-किशोरियों के टीकाकरण के लिए हरिद्वार में करीब ढाई सौ केंद्र बनाए जाएंगे। टीकाकरण करने के लिए पहले स्कूल-कॉलेजों में ही केंद्र बनाए जाएंगे। हालांकि, केंद्रों पर स्कूल के बाहर के किशोर-किशोरी भी पहुंचकर टीकाकरण करा सकते हैं। 


कोरोना संक्रमण के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन की दस्तक के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की घोषणा के बाद नए चरण का टीकाकरण तीन जनवरी से शुरू होने जा रहा है। जनपद भर में एक लाख 65 हजार किशोर-किशोरियों को टीकाकरण करने का लक्ष्य शासन की ओर से दिया गया है। टीकाकरण करने के टारगेट को शीघ्र पूरा करने के लिए जिला प्रशासन की ओर से स्कूल-कॉलेजों पर फोकस किया गया है। 


टीकाकरण के लिए 15 से 18 वर्ष आयु के किशोर-किशोरियां सबसे अधिक लाभार्थी स्कूल-कॉलेजों में ही आसानी से मिल सकते हैं। एक से 15 जनवरी तक होने वाले शीतकालीन अवकाश घोषित किया गया है। टीकाकरण के लिए तीन और चार जनवरी के अवकाश को भी रद्द कर दिया गया है। इन दो दिनों में टीकाकरण किया जाएगा। टीकाकरण के लिए जनपद भर में ढाई सौ टीकाकरण केंद्र बनाए जा रहे हैं। ये सभी टीकाकरण स्कूलों में ही बनाए जाएंगे। 


टीकाकरण की नोडल अधिकारी डॉ. कोमल सिंह ने बताया कि 15 से 18 वर्ष आयु वालों को टीकाकरण करने के लिए  सेंटर केवल स्कूल कॉलेजों में ही बनाए जाएंगे। हालांकि, टीकाकरण केंद्र पर बाहर के किशोर-किशोरी भी आधार कार्ड या अन्य कोई दस्तावेज लाकर टीके लगवा सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed