फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus in Uttarakhand: Corona positive one IFS spread infection to two other officers after return from spain

Coronavirus in Uttarakhand: स्पेन से लौटे एक ट्रेनी आईएफएस से बाकी दो अफसरों को हुआ था संक्रमण

Thu, 26 Mar 2020 02:15 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 26 Mar 2020 02:15 AM IST
सार

  • फॉरेस्ट एकेडमी के ट्रेनी अफसर स्पेन में कहां हुए संक्रमित, इसका नहीं हो पाया खुलासा
  • वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने तीन दिन पहले वापस बुला लिए थे अफसर 

विज्ञापन
Coronavirus in Uttarakhand: Corona positive one IFS spread infection to two other officers after return from spain
- फोटो : डेमो फोटो

विस्तार

देहरादून में इंदिरा गांधी नेशनल फॉरेस्ट एकेडमी के तीन ट्रेनी आईएफएस अफसरों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद यह जांच की जा रही है कि तीनों स्पेन में कहां कोरोना वायरस से संक्रमित हुए। एकेडमी के अधिकारियों ने उन सभी ट्रेनी अफसरों से पूछताछ की है जो प्रशिक्षण लेने स्पेन गए थे।

विज्ञापन


एकेडमी के अधिकारियों के मुताबिक अभी यह जानकारी नहीं हो पाई है कि तीनों किन परिस्थितियों में संक्रमित हुए। एकेडमी के एडीशनल डायरेक्टर एसके अवस्थी ने बताया कि सभी ट्रेनी आईएफएस अफसरों से इस संबंध में पूछताछ की गई थी लेकिन इस बात की जानकारी नहीं मिल पाई थी कि वे कोरोना वायरस से कहां संक्रमित हुए। किसी को वायरस से संक्रमित होने की जानकारी भी नहीं हो सकी।
विज्ञापन


अब जांच में यह बात सामने आई है कि पहले एक ट्रेनी अफसर वायरस के संक्रमण में आया और उसी की वजह से उसके दो साथी भी संक्रमित हो गए। तीनों अफसर उस दिन में एक ही कमरे में ठहरे हुए थे। ऐसे में तीनों को संक्रमण हो गया। अवस्थी का यह भी कहना है कि चौंकाने वाली यह बात यह है कि सभी ट्रेनी अफसरों ने एक साथ एक ही हवाई जहाज में वापसी की और कई दिनों तक साथ-साथ रहे, इसके बावजूद बाकी को कोरोना का संक्रमण नहीं हुआ। यह राहत की बात है।

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन दिन पहले वापस बुला लिए थे अफसर

स्पेन में कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से फैलने के कारण केंद्रीय वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने वहां पहुंचे ट्रेनी आईएफएस अफसरों को तीन दिन पहले ही देश वापस बुला लिया था। यदि मंत्रालय कीओर से थोड़ी सी देर हो जाती तो हालात बेहद खराब हो सकते थे। अधिकारियों में यह चर्चा आम है कि बड़े मोदी सरकार देशहित मेें फैसले लेने में देर नहीं लगाती है। देश को इसका फायदा भी होता है।

एकेडमी के अधिकारियों के अनुसार यदि स्पेन दौरे पर गए अधिकारी तीन दिन और रुक जाते तो इनमें से कई को कोरोना वायरस से संक्रमित होने का खतरा था।  इंदिरा गांधी नेशनल फॉरेस्ट एकेडमी के एडिशनल डायरेक्टर एसके अवस्थी ने बताया कि स्पेन दौरे पर गए अफसरों को 28 फरवरी से 13 मार्च तक स्पेन में रहना था लेकिन जैसे ही स्पेन में कोरोना वायरस के चलते मौतों का सिलसिला तेज हुआ तो इसकी जानकारी मिलते ही मंत्रालय के अफसरों ने सभी ट्रेनी आईएफएस अफसरों को देश वापस बुला लिया।

इसके लिए 13 मार्च के हवाई जहाज के टिकट निरस्त कराए गए। उनकी जगह आनन-फानन में 10 मार्च के टिकट कराने पड़े जिसमें मंत्रालय को काफी बजट भी खर्च करना पड़ा। इतनी तेजी दिखाने के बावजूद तीन अफसरों को वायरस ने अपनी चपेट में ले लिया। अवस्थी का मानना है कि यदि अफसरों को तीन  दिन और स्पेन में ही रोका जाता तो स्थिति और खराब हो सकती थी। जिन अफसरों को वायरस का संक्रमण हुआ था वह अब काफी हद तक ठीक हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed