बरसात में तेजी से ट्रैवल कर सकता है कोरोना वायरस, जितनी हो सके सावधानी बरतें: सीएम त्रिवेंद्र
- कहा, जरा सी भी लापरवाही कोरोना को दे सकती है निमंत्रण
- भाजपा प्रदेश प्रभारी जाजू हुए क्वारंटीन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने लोगों से अपील की है कि वे कोरोना संक्रमण को लेकर बहुत सावधानी बरतें। विशेषज्ञों की राय है कि बरसात के सीजन में आद्रता बढ़ने से कोरोना वायरस की ग्रोथ बढ़ती है। उन्होंने कहा कि जरा सी भी लापरवाही कोरोना को घर में आने का निमंत्रण दे सकती है।
मुख्यमंत्री प्रदेश पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यह बरसात का सीजन है। इसमें आद्रता बढ़ती है। विशेषज्ञों की राय है कि आद्रता में वायरस की ग्रोथ बढ़ती है। एक चीज और सामने आई है कि कोरोना का ड्राप्लेट अभी 50 माइक्रोन का है, लेकिन आद्रता के कारण एरोसॉल में बदल जाता है।
यह भी पढ़ें: Coronavirus: उत्तराखंड में रविवार को 120 और पॉजिटिव मिले, संक्रमितों का आंकड़ा 3500 के पार
इसका मतलब यह है कि यह पांच माइक्रोन का हो जाता है। इसकी हवा में उड़ने की गति बहुत ज्यादा है। यह काफी दूर तक ट्रैवल कर सकता है। इसलिए जितनी सावधानी बरत सकते हैं, बरतें। उन्होंने कहा कि अभी कोविड का कोई इलाज नहीं है। इससे बचाव का एक ही मंत्र है सावधानी। इसका कोई दोस्त है न रिश्तेदार है। इसके लिए सब बराबर हैं।
भाजपा प्रदेश प्रभारी जाजू हुए क्वारंटीन
भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू रविवार को पार्टी के एक कार्यक्रम में शामिल होने देहरादून पहुंचे, तो रेड जोन से आने के चलते उन्हें सेल्फ क्वारंटीन होना पड़ गया। सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रभारी से अनुरोध किया था।
प्रदेश भाजपा कार्यालय में रुड़की मेयर गौरव गोयल अपने 10 समर्थकों के साथ पार्टी में शामिल हुए। इस कार्यक्रम में पार्टी प्रभारी श्याम जाजू को शामिल होना था। वे दिल्ली से देहरादून पहुंच भी गए थे। कोविड-19 महामारी को लेकर दिल्ली रेड जोन में है। ऐसे में दून आने पर जाजू पार्टी के कार्यक्रम में शामिल होते तो विपक्ष इसे मुद्दा बना सकता था। पिछले दिनों रेड जोन से आने पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को भी क्वारंटीन होना पड़ा था।
इसी आशंका के चलते मुख्यमंत्री ने जाजू से क्वारंटीन होने का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री के अनुरोध पर जाजू ने खुद को सेल्फ क्वारंटीन कर लिया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने श्याम जाजू की गैर मौजूदगी के बारे में स्वयं यह खुलासा किया।
इस बीच संपर्क करने पर जाजू ने कहा कि वे देहरादून में ही हैं। उन्होंने अपने सभी कार्यक्रम फिलहाल स्थगित कर दिए हैं। इससे अधिक उन्होंने कुछ नहीं कहा। सूत्रों के अनुसार, जाजू कोविड टेस्ट भी करा सकते हैं। टेस्ट निगेटिव आने के बाद वे अपने बाकी कार्यक्रमों में शामिल हो सकेंगे।