फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus in Uttarakhand: 120 corona positive found Today, Number infected patients crosses 3500

Coronavirus: उत्तराखंड में रविवार को 120 और पॉजिटिव मिले, संक्रमितों का आंकड़ा 3500 के पार

Sun, 12 Jul 2020 09:42 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 12 Jul 2020 09:42 PM IST
सार

  • बरसात में तेजी से ट्रैवल कर सकता है कोरोना वायरस: सीएम
  • कोरोना संदिग्ध युवा कांग्रेस नेता की मौत

विज्ञापन
Coronavirus in Uttarakhand: 120 corona positive found Today, Number infected patients crosses 3500
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

उत्तराखंड में लगभग 20 दिन के बाद एक ही दिन में 120 लोगों में कोरोना वायरस का संक्रमण मिला है। संक्रमितों में पांच स्वास्थ्यकर्मी भी शामिल हैं। इन्हें मिलाकर प्रदेश में संक्रमितों का आंकड़ा 3500 के पार हो गया है। हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज में एक कोरोना संक्रमित 54 वर्षीय व्यक्ति की मौत हुई है।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार रविवार को आई जांच रिपोर्ट में 2131 सैंपल निगेटिव मिले हैं। ऊधमसिंह नगर जिले में 40 लोगों को कोरोना की पुष्टि हुई है। इनमें दो स्वास्थ्य कर्मी, एक पंजाब, एक गुरुग्राम, एक दुबई, एक पश्चिम बंगाल, दो बरेली, छह दिल्ली, तीन मुरादाबाद, दो नेपाल, एक सिकंदराबाद से लौटा है और 18 संक्रमित संपर्क में आए हैं, दो की ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है।
विज्ञापन



यह भी पढ़ें: उत्तराखंड: इस शहर में दोबारा लगा संपूर्ण लॉकडाउन, बाजार से लेकर गली-मोहल्लों तक में सन्नाटा, तस्वीरें...
विज्ञापन
विज्ञापन


देहरादून जिले में 35 संक्रमित मिले हैं। इनमें दो स्वास्थ्य कर्मी, एक मेरठ, एक सहारनपुर, एक हैदराबाद से लौटा है और 30 लोग कोरोना मरीज के संपर्क में आने से संक्रमण की चपेट में आए हैं। हरिद्वार जिले में 18 संक्रमितों में एक दिल्ली, एक आगरा से लौटा है, आठ संपर्क में आए हैं और आठ संक्रमितों की ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है।

नैनीताल जिले में 13 संक्रमितों की ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है। चंपावत जिले में छह और पौड़ी जिले में 4 संक्रमितों की ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है। बागेश्वर जिले में 2 संक्रमितों में एक स्वास्थ्य कर्मी और एक संपर्क में आया हुआ है। टिहरी जिले में 2 संक्रमित संपर्क में आए हैं।

भाजपा प्रदेश प्रभारी जाजू हुए क्वारंटीन 
भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू रविवार को पार्टी के एक कार्यक्रम में शामिल होने देहरादून पहुंचे, तो रेड जोन से आने के चलते उन्हें सेल्फ क्वारंटीन होना पड़ गया। सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रभारी से अनुरोध किया था।

आज मिले संक्रमित मामले

जिला                  मरीज
ऊधमसिंह नगर       40
देहरादून                 35
हरिद्वार                  18
नैनीताल                 13
चंपावत                  06
पौड़ी                      04
बागेश्वर                   02
टिहरी                     02 

बरसात में तेजी से ट्रैवल कर सकता है कोरोना वायरस: सीएम

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने लोगों से अपील की है कि वे कोरोना संक्रमण को लेकर बहुत सावधानी बरतें। विशेषज्ञों की राय है कि बरसात के सीजन में आद्रता बढ़ने से कोरोना वायरस की ग्रोथ बढ़ती है। उन्होंने कहा कि जरा सी भी लापरवाही कोरोना को घर में आने का निमंत्रण दे सकती है।

मुख्यमंत्री प्रदेश पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यह बरसात का सीजन है। इसमें आद्रता बढ़ती है। विशेषज्ञों की राय है कि आद्रता में वायरस की ग्रोथ बढ़ती है। एक चीज और सामने आई है कि कोरोना का ड्राप्लेट अभी 50 माइक्रोन का है, लेकिन आद्रता के कारण एरोसॉल में बदल जाता है।

इसका मतलब यह है कि यह पांच माइक्रोन का हो जाता है। इसकी हवा में उड़ने की गति बहुत ज्यादा है। यह काफी दूर तक ट्रैवल कर सकता है। इसलिए जितनी सावधानी बरत सकते हैं, बरतें। उन्होंने कहा कि अभी कोविड का कोई इलाज नहीं है। इससे बचाव का एक ही मंत्र है सावधानी। इसका कोई दोस्त है न रिश्तेदार है। इसके लिए सब बराबर हैं।

कोरोना संदिग्ध युवा कांग्रेस नेता की मौत

उत्तरकाशी के नौगांव ब्लॉक स्थित गीठ पट्टी क्षेत्र में कोरोना संक्रमण संदिग्ध युवा कांग्रेस नेता की अचानक मौत हो गई। उन्हें कुछ दिन से बुखार व गले में दर्द की शिकायत थी। कोरोना संक्रमण की आशंका को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने मृतक व उसकी पत्नी के सैंपल जांच के लिए भेज दिए हैं। 

गीठ पट्टी के दागुड़ गांव निवासी कांग्रेस नेता मनवीर सिंह रावत (45) लॉकडाउन के बाद से ही गांव में थे, लेकिन कुछ दिन से बुखार व गले में दर्द की शिकायत के बाद उन्हें शनिवार सुबह बड़कोट स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था। जहां देर रात को उनकी मौत हो गई।

इस बीच कोरोना संक्रमण की आशंका को देखते हुए डॉक्टरों ने मृतक व उनकी पत्नी के सैंपल जांच के लिए भेज दिए हैं। डॉ. अंगद राणा ने बताया कि मनवीर सिंह रावत में कोरोना संक्रमण के लक्षणों को देखते यह सुरक्षात्मक कदम उठाया गया है। मृतक का रविवार को हनुमान चट्टी स्थित पैतृक घाट में अंतिम संस्कार कर दिया गया है। 

कोरोना संक्रमित मिलने पर दो इलाके पाबंद 

कोरोना संक्रमित मिलने पर प्रशासन ने 107 इंद्रेश नगर तथा हरिपुर सेलाकुई में मरीज के मकान के आसपास की इलाके को पाबंद कर दिया गया है। यहां अग्रिम आदेशों तक लोग पूरी तरह से कॉलोनी के अंदर ही रहेंगे। इस दौरान क्षेत्र के बैंक, दुकानें और अन्य सभी प्रतिष्ठान बंद रहेंगे।

जिलाधिकारी डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि नगर निगम देहरादून स्थित 107 इंद्रेश नगर में वह हिस्सा जिसके पूर्व में आम रास्ता, पश्चिम में रबैल डेयरी, उत्तर में सोनू गहलोत तथा दक्षिण में सुरेश चंचल का मकान है, उसे पाबंद कर दिया है। विकासनगर के हरिपुर सेलाकुई में पूर्व में धीरेंद्र सिंह के मकान से इलम के घर तक, पश्चिम में धीरेंद्र सिंह के मकान से रमेश पंडित के घर तक तथा उत्तर में रमेश पंडित के मकान से दक्षिण में प्रदीप के मकान से इलम के घर तक के क्षेत्र को पाबंद किया गया है। 

जिलाधिकारी ने नगर निगम को क्षेत्र की सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के साथ ही मुनादी कर लोगों को जागरूक करने के निर्देश दिए गए हैं। सीएमओ को सामुदायिक स्वास्थ्य पर नजर रखने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि अगर कोई इमरजेंसी है तो कॉलोनी के लोग पुलिस के टोल फ्री नंबर 112 पर संपर्क कर सकते हैं। आदेश का पालन न करने वालों के खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी। कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम को होम क्वारंटीन किए गए लोगों की निगरानी आदि को लेकर सीडीओ नितिका खंडेलवाल को नोडल अधिकारी नामित किया गया है।

साप्ताहिक बंदी के दौरान चला सैनिटाइजेशन अभियान 

साप्ताहिक बंदी के तहत रविवार को नगर निगम ने सैनिटाइजेशन अभियान चलाया। इस दौरान मुख्य मार्गों, सार्वजनिक स्थानों, बाजारों, मंडी, शॉपिंग काम्पलेक्स, अस्पताल, एटीएम आदि स्थानों को सैनिटाइज किया गया। वहीं, सार्वजनिक स्थानों परे मास्क न पहनने पर 21 लोगों के चालान किए गए। इसमें तहसील सदर क्षेत्र में 7, विकासनगर में 04, चकराता में 10 लोग शामिल हैं। इसके अलावा पुलिस ने भी मास्क न पहनने वाले 1511 लोगों के चालान काटे। 

1013 लोग क्वारंटीन किए गए 
रविवार को दूसरे राज्यों से जिला पहुंचे 1013 लोगों को स्वास्थ्य परीक्षण के बाद क्वारंटीन कर दिया गया। फ्लाइट से जौलीग्रांट पहुंचे 157 लोगों को भी जांच के बाद क्वारंटीन किया गया। उधर, जौलीग्रांट एयरपोर्ट से दूसरे राज्यों के लिए 142 लोगों को रवाना किया गया। इसके अलावा 432 लोगों के सैंपल लिए गए। कंटेनमेंट जोन में 456 लोगों का फॉलोअप हुआ। इसके अलावा एचओडी मेडिसिन दून मेडिकल कॉलेज के डॉ. नारायणजीत सिंह को कोरोना वॉरियर्स चुना गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed