फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus in Uttarakhand: Cabinet Minister Ganesh Joshi Tested Positive For Corona

उत्तराखंड: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी कोरोना पॉजिटिव, संपर्क में आए लोगों से की जांच कराने की अपील

Fri, 02 Apr 2021 04:55 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 02 Apr 2021 04:55 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus in Uttarakhand: Cabinet Minister Ganesh Joshi Tested Positive For Corona
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी - फोटो : फाइल फोटो

उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी भी कोरोना की चपेट में आ गए हैं। इसकी जानकारी उन्होंने खुद अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर शेयर की। उन्होंने लिखा कि ' मेरी कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मैं स्वस्थ हूँ और चिकित्सकों की निगरानी में हूं। चिकित्सकों की सलाह के अनुसार मैंने स्वयं को आइसोलेट कर लिया है। जो भी लोग पिछलों दिनों में मेरे संपर्क में आएं हैं, कृपया सावधानी बरततें हुए अपनी जांच भी करवा लें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि हाल ही में मंत्री जोशी चंडीगढ़ से लौटे हैं। वहीं, उन्होंने गुरुवार को लोहाघाट विधायक पूरन सिंह फर्तयाल और कैबिनेट मंत्री बिशन सिंह चुफाल जी से भी मुलाकात की थी। इससे पहले सीएम तीरथ सिंह रावत भी संक्रमित हुए थे। वे अभी भी आइसोलेशन में हैं। 

उत्तराखंड में आ चुके एक लाख से ज्यादा केस

उत्तराखंड में अभी तक एक लाख से ज्यादा संक्रमित केस सामने आ चुके हैं। गुरुवार को प्रदेश  में इस साल के सबसे अधिक 500 केस सामने आए थे। प्रदेश में अब तक 1719 संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है। संक्रमितों की तुलना में ठीक होने वालों की संख्या कम होने से सक्रिय मरीज बढ़ रहे हैं।

गुरुवार को सक्रिय मरीजों की संख्या 2236 पहुंच गई। प्रदेश में अब तक 95455 मरीज ठीक हो चुके हैं। बता दें कि प्रदेश में संक्रमितों की ठीक होने की दर 94.59 प्रतिशत है। 


उत्तराखंड को आज मिलेगी दो लाख वैक्सीन 
केंद्र की ओर से उत्तराखंड को दो लाख वैक्सीन की खेप दी जाएगी। शुक्रवार को वैक्सीन प्रदेश में पहुंच जाएगी। करनाल स्थित वैक्सीन स्टोर से सड़क मार्ग से वैक्सीन को लाया जाएगा। प्रदेश में वैक्सीन की पर्याप्त उपलब्धता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed