फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus in uttarakhand : Assembly Speaker wrote letter for migrants in garhwali for Quarantine

उत्तराखंड: स्पीकर ने प्रवासियों से गढ़वाली में पत्र लिखकर की अपील, क्वारंटीन होने के लिए मांगा सहयोग

Mon, 25 May 2020 10:17 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 25 May 2020 10:17 PM IST
सार

  • कहा, प्रवासी भै बंदों आप क्वारंटीन होण मा सहयोग देला

विज्ञापन
Coronavirus in uttarakhand : Assembly Speaker wrote letter for migrants in garhwali for Quarantine
विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

उत्तराखंड में विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने सोमवार को कोरोना संकट में उत्तराखंड लौटे प्रवासियों से गढ़वाली में अपील की। उन्होंने गढ़वाली में एक पत्र भी जारी किया। जिसमें सभी से संस्थागत व होम क्वारंटीन होने में सहयोग की अपील की। उन्होंने लिखा,‘ प्रवासी भै बंदों आप क्वारंटीन होण मा सहयोग देला।’

विज्ञापन


अग्रवाल ने यह अपील टिहरी क्रांति के जननायक स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्रीदेव सुमन की जयंती के उपलक्ष्य में की है। उन्होंने कहा कि सभी प्रवासियों ने राज्य से बाहर रहकर विभिन्न क्षेत्रों में उत्तराखंड का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन



पलायन के बावजूद उत्तराखंड के प्रवासी राज्य के लिए अपना समय-समय पर योगदान देते रहे हैं। जो प्रवासी अपने राज्य वापस आ रहे हैं, सरकार उनके रोजगार एवं स्वरोजगार के लिए नीति निर्धारित कर व्यवस्था बनाने के लिए तत्पर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्वरोजगार को बढ़ावा देना है मकसद

मोदी सरकार का 20 लाख करोड़ रुपये के आर्थिक पैकेज का मूल मंत्र भी स्वरोजगार को बढ़ावा देकर स्वराज लाना है। ग्राम विकास, पर्यावरण, कृषि, जल, जंगल, जमीन, पर्यटन, तीर्थाटन, साहसिक पर्यटन आदि अनेकों संसाधन का दोहन करके हम स्वरोजगार की ओर बढ़ सकते हैं। उन्होंने कहा कि इस समय मैं प्रवासियों को स्वरोजगार दिलाए जाने में अनेक विभागों, स्वयंसेवी संस्थाओं, महिला स्वयं सहायता समूह एवं अन्य संगठनों के सहयोग की सबसे अधिक आवश्यकता है।

उन्होंने आशा व्यक्त की कि विभिन्न प्रदेशों में उनके द्वारा लिए गए अनुभव एवं उनकी प्रतिभा का लाभ उत्तराखंड के चौमुखी विकास में वे देंगे। उन्होंने विश्वास दिलाया है कि विपदा की इस घड़ी में वह स्वयं व सरकार के माध्यम से सहायता के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे। अग्रवाल ने प्रवासियों को क्वारंटीन में रह कर सरकार के निर्देशों का पालन करने का भी आग्रह किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed