फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus in Uttarakhand: Ambulance Rate Will Decide Soon in Dehradun

उत्तराखंड: एंबुलेंस संचालकों की मनमानी पर लगी लगाम, ऊधमसिंह नगर में तय हुए रेट

Fri, 14 May 2021 03:13 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 14 May 2021 03:13 PM IST
सार

कोरोना संक्रमण के दौरान एंबुलेंस संचालकों की मनमानी पर लगाम लगाते हुए ऊधमसिंह नगर जिले में अब रेट तय कर दिए गए हैं।

विज्ञापन
Coronavirus in Uttarakhand: Ambulance Rate Will Decide Soon in Dehradun
एंबुलेंस - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

कोरोना संक्रमण के दौरान एंबुलेंस संचालकों की मनमानी पर लगाम लगाते हुए ऊधमसिंह नगर जिले में अब रेट तय कर दिए गए हैं।

विज्ञापन


देहरादून में कोरोना: आसानी से नहीं मिल रही ब्रांडेड दवाएं, विशेषज्ञ बोले- जेनेरिक दवाओं का भी कर सकते हैं इस्तेमाल

जिसके अनुसार अब ऑक्सीजन सिलिंडर के साथ नॉन एसी बेसिक एंबुलेंस का किराया 800 रुपए (15 किमी. की परिधि के लिए) तय किया गया है। 

एंबुलेंस किराए की अन्य मदें जानने के लिए नीचे दिया गया आदेश पढ़ें...

विज्ञापन



देहरादून में जल्द ही लगने वाली है एंबुलेंस संचालकों की मनमानी पर रोक

देहरादून में कोरोना की दूसरी लहर में जल्द ही एंबुलेंस संचालकों की मनमानी पर रोक लगने वाली है। परिवहन विभाग ने एक प्रस्ताव बनाकर भेज दिया है, जिसके तहत देहरादून में तीन श्रेणियों में अलग-अलग एंबुलेंस का किराया प्रस्तावित किया गया है। इस पर मुहर लगने के बाद यह किराया लागू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश में नैनीताल और हरिद्वार ने हाल ही में एंबुलेंस का किराया निर्धारित कर दिया है। यह किराया आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के तहत तय किया गया है। अब आरटीओ प्रवर्तन संदीप सैनी ने जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं जिलाधिकारी को एंबुलेंस के किराए का प्रस्ताव बनाकर भेजा है।

जैसे ही प्राधिकरण की ओर से इस पर मुहर लगेगी, यह किराया लागू कर दिया जाएगा। इसके बाद इससे इतर अगर किसी भी एंबुलेंस संचालक ने वसूली की तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई का प्रावधान किया जाएगा।


यह है किराए की प्रस्तावित दरें
बेसिक एंबुलेंस विद ऑक्सीजन सिलिंडर (नॉन ऐसी)
- 15 किलोमीटर की परिधि में एक तरफा छोड़ने पर एक घंटे का 800 रुपये
-  एक घंटे के बाद 200 रुपये प्रति घंटा के हिसाब से प्रतीक्षा शुल्क
- 15 किलोमीटर से अधिक दूरी होने पर 18 रुपये प्रति किलोमीटर का भाड़ा
बेसिक एंबुलेंस विद ऑक्सीजन सिलिंडर (एसी)
-15 किलोमीटर की परिधि में एक तरफा छोड़ने पर एक घंटे का 1200 रुपये
-एक घंटे के बाद 250 रुपये प्रति घंटा के हिसाब से प्रतीक्षा शुल्क
-15 किलोमीटर से अधिक दूरी होने पर 20 रुपये प्रति किलोमीटर का भाड़ा

आईयूसी कार्डियक एंबुलेंस
-15 किलोमीटर की परिधि तक मय चालक 3000 रुपये। नर्सिंग स्टाफ के साथ 4000 रुपये। डॉक्टर साथ में होने पर 6000 रुपये
-15 किलोमीटर से अधिक दूरी होने पर नर्सिंग स्टाफ के साथ 45 रुपये प्रति किलोमीटर और डॉक्टर के साथ 50 रुपये प्रति किलोमीटर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed