{"_id":"621fab285284a9091e735f90","slug":"coronavirus-in-uttarakhand-65-corona-positive-found-in-state-in-last-24-hours","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: पिछले 24 घंटे में प्रदेश में मिले 65 संक्रमित, एक मरीज की मौत, संक्रमण दर 1.0 प्रतिशत से कम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: पिछले 24 घंटे में प्रदेश में मिले 65 संक्रमित, एक मरीज की मौत, संक्रमण दर 1.0 प्रतिशत से कम
Wed, 02 Mar 2022 11:06 PM IST
प्रशांत कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून।
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून।
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Wed, 02 Mar 2022 11:06 PM IST
सार
वर्तमान में 859 सक्रिय मरीजों का अस्पतालों और होम आइसोलेशन में इलाज चल रहा है। प्रदेश में संक्रमण दर 0.82 प्रतिशत और रिकवरी दर 95.28 प्रतिशत दर्ज की गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश में बीते 24 घंटे के भीतर 65 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं, जबकि एक मरीज की मौत हुई है। संक्रमितों की तुलना में दोगुने कोरोना मरीज ठीक हुए हैं। वर्तमान में संक्रमण दर 1.0 प्रतिशत से कम हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक बुधवार को 7835 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है।
विज्ञापन
13 जिलों में 65 लोग कोरोना संक्रमित
13 जिलों में 65 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। देहरादून जिले में 22, चंपावत में 10, हरिद्वार में छह, चमोली में पांच, ऊधमसिंह नगर में पांच, रुद्रप्रयाग में पांच, बागेश्वर में तीन, पौड़ी में तीन, टिहरी में दो, अल्मोड़ा, उत्तरकाशी, नैनीताल, पिथौरागढ़ जिले में एक-एक संक्रमित मिला है।
विज्ञापन
अब तक 266 मरीजों की मौत
प्रदेश में एक कोरोना मरीज की मौत हुई है। इसमें श्री महंत इन्दिरेश हास्पिटल में भर्ती मरीज ने इलाज के दौरान दम तोड़ा है। कोरोना की तीसरी लहर में अब तक 266 मरीजों की मौतें हो चुकी है। 130 कोरोना मरीज ठीक हुए हैं। इन्हें मिलाकर 87145 मरीजों ने संक्रमण को मात दी है।
विज्ञापन