फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   coronavirus in india: Sick Australian women Missing from rishikesh, Police searching

कोरोना: ऋषिकेश में रुकी बीमार ऑस्ट्रेलियाई महिला अचानक हुई गायब, ढूंढने में लगी पुलिस

Sun, 22 Mar 2020 01:06 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 22 Mar 2020 01:06 PM IST
विज्ञापन
coronavirus in india: Sick Australian women Missing from rishikesh, Police searching
- फोटो : अमर उजाला

कोरोना वायरस के खौफ के बीच उत्तराखंड के ऋषिकेश में रुकी बीमार ऑस्ट्रेलियाई महिला अचानक गायब हो गई। महिला के संक्रमित होने की आशंका है। पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम अब महिला को ढूंढने में लगी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, महिला एक महीने से ऋषिकेश के तपोवन में एक महिला के घर में रह रही थी। वह काफी बीमार थी। शनिवार शाम को वह अचानक वहां से गायब हो गई। 

महिला के घर में न होने कमी सूचना मकान मालकिन ने तुरंत पुलिस को दी। महिला ने बताया कि वह कुछ दिन से बीमार थी। उसे बुखार और खांसी थी। उसने अपनी जांच भी नहीं कराई थी। इसके बाद से ही मुनिकीरेती थाना पुलिस इस महिला को ढूंढ रही है।

विज्ञापन

रियल टाइम सिचुएशन को तैयार रहें : सीएस

 मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम के लिए रियल टाइम सिचुएशन को तैयार रहने के निर्देश दिए हैं। हर स्थिति से निपटने के लिए चौकस रहने की आवश्यकता है।

मुख्य सचिव ने स्वास्थ्य निदेशालय में स्टेट कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर वीडियो कांफ्रेंसिंग से जिलाधिकारियों को प्रभावी नियंत्रण रखने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने कहा कि प्रत्येक जिला स्तर पर एंट्री प्वाइंट पर बाहर से आने वाले यात्रियों और पर्यटकों की सघन स्क्रीनिंग की जाए और संदिग्ध यात्रियों पर कड़ी निगरानी रखें। उन्होंने होम क्वारंटाइन में  रह रहे लोगों का नियमित रूप से फालोअप करने के निर्देश दिए। आईसोलेशन और क्वारंटीन क्षेत्र में सफाई व्यवस्था का विशेष ध्यान रखें। 

सेवानिवृत्त स्वास्थ्य कर्मचारियों से ली जाएंगी सेवाएं
सचिव स्वास्थ्य ने निर्देश दिए कि कोरोना वायरस संक्रमण की स्थिति को नियंत्रण करने के लिए सेवानिवृत्त पैरामेडिकल व अन्य कर्मचारियों की सेवाएं ली जा सकती है। इसके लिए सभी जिले ऐसे रिटायर्ड कर्मचारियों की सूची बना लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed