फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus in India: Mbbs Student Who Return from china to dehradun Blood report negative

एम्स ऋषिकेश में भर्ती एमबीबीएस छात्रा को नहीं है कोरोना, स्वास्थ्य विभाग ने ली राहत की सांस

Sat, 01 Feb 2020 07:03 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 01 Feb 2020 07:03 PM IST
सार

  • पुणे लैब से आई रिपोर्ट निगेटिव, सामान्य फ्लू से पीड़ित है छात्रा

विज्ञापन
Coronavirus in India: Mbbs Student Who Return from china to dehradun Blood report negative
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

ऋषिकेश एम्स में भर्ती देहरादून निवासी एमबीबीएस छात्रा की कोरोना वायरस की रिपोर्ट निगेटिव आई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. मीनाक्षी जोशी ने इसकी पुष्टि की है। इस पर परिजनों और स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली है। 

विज्ञापन


चीन के युन्नान प्रांत के कुनमिंग शहर में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही देहरादून की एक युवती में कोरोना वायरस के लक्षण मिले थे। 21 वर्षीय यह युवती 16 जनवरी को चीन से दिल्ली और फिर देहरादून अपने घर आई। सर्दी, खांसी, जुकाम और बुखार होने पर देहरादून के निजी अस्पताल में इसने इलाज कराया। बृहस्पतिवार रात तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे लेकर दून अस्पताल की इमरजेंसी में पहुंचे।

विज्ञापन

चीन से लौटी थी छात्रा

वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. केसी पंत ने प्राथमिक जांच और एक्सरे रिपोर्ट देखने के बाद उसे ऋषिकेश स्थित एम्स रेफर कर दिया। कोरोना की संदिग्ध मरीज लगने पर एम्स में उसे आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर दिया। इससे स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया था।

सीएमओ डॉ. मीनाक्षी जोशी के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने युवती का सैंपल लेकर जांच के लिए पुणे स्थित नेशनल वायरोलॉजी इंस्टीट्यूट स्थित लैब में भेजा था। शनिवार को इसकी जांच रिपोर्ट विभाग को मिल गई है। रिपोर्ट निगेटिव आई है।

नेपाल सीमा पर 24 लोगों की हुई स्क्रीनिंग

नेपाल सीमा पर कोरोना वायरस को लेकर हाई अलर्ट जारी है। छठे दिन शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 24 लोगों की कोरोना स्क्रीनिंग की। वर्तमान में कोरोना वायरस को लेकर स्वास्थ्य विभाग की टीम हर रोज नेपाल सीमा पर कैंप कर रही है। मेलाघाट में लगे कैंप में डॉ. साक्षी आर्या ने स्क्रीनिंग की। उन्होंने बताया अभी तक किसी में भी कोरोना वायरस के लक्षण नहीं मिले हैं।

लोगों को इसके लक्षणों को लेकर सजग रहने को कहा गया है। इधर, बताया गया कि चार दिन पहले संदिग्ध बुखार से पीड़ित नेपाली युवती से टीम संपर्क करने का प्रयास कर रही है लेकिन संपर्क नहीं हो पाया है। उधर, सरकारी अस्पताल में छह बेड का आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed