कोरोनावायरस: छात्रा में लक्षण मिलने के बाद सहमा स्वास्थ्य विभाग, ये हैं लक्षण और बचाव का तरीका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीन से लौटी देहरादून की एमबीबीएस छात्रा में कोरोना वायरस से ग्रस्त मरीजों से मिलते जुलते लक्षण पाए जाने के बाद स्वास्थ्य महकमा सकते में है। विभाग युवती के साथ ही परिवार पर भी नजर रखे हुए है। साथ ही लगातार मामले की मॉनीटरिंग की जा रही है।
हालांकि, विभागीय अधिकारी यह भी कह रहे हैं कि एमबीबीएस छात्रा के कोरोना वायरस से ग्रस्त होने को लेकर अभी कुछ स्पष्ट नहीं है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मीनाक्षी जोशी ने बताया कि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा। फिर भी एहतियात के तौर पर सभी निजी और सरकारी अस्पतालों को अलर्ट पर रखा गया है।
दून अस्पताल की इमरजेंसी में कोरोना की संदिग्ध युवती के उपचार को पहुंचने से अस्पताल के कई कर्मचारी भी सहमे हुए हैं। हालांकि खुलकर कोई कुछ बोलने को तैयार नहीं है। वहीं, डॉक्टरों का कहना है कि इससे घबराने की जरूरत नहीं है। उधर, दून अस्पताल में कर्मियों को डिमांड के अनुसार मास्क बांटे जा रहे हैं। आईसीयू में काम करने वाले कर्मचारियों को पीपीई (पसर्नल प्रोटेक्शन एग्जामिनेशन) किट भी दी गई।
क्या है कोरोना वायरस
-चीन में कोरोना वायरल संक्रमण हो रहा है। जिससे कई अन्य देश भी प्रभावित हो रहे हैं।
-उत्तराखंड के चीन और नेपाल का सीमावर्ती राज्य होने के कारण यहां भी संक्रमण की संभावना है।
वायरस के लक्षण
- बुखार खांसी-जुकाम, गले में खराश।
- हालत ज्यादा गंभीर होने पर इंसान को सांस लेने में तकलीफ और न्यूूमोनिया होने लगता है।
संक्रमण से बचाव
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी सलाह के मुताबिक, कोरोना वायरस से अनावश्यक डरने की जरूरत नहीं है। सावधानी और सतर्कता से बचाव आसान है। कोरोना वायरस संक्रमण के उपचार के लिए कोई विशेष दवा या वैक्सीन अभी उपलब्ध नहीं है। केवल लक्षणों के आधार पर सपोर्टिंग उपचार किया जाता है।
ये बरतें एहतियात
-अगर कोई भी इंसान पिछले एक माह के दौरान चीन से आया या कोरोना वायरस संक्रमित किसी रोगी के संपर्क में रहा हो तो तुरंत डॉक्टर को दिखाएं।
- कोरोना वायरस के लक्षण होने पर भी तुरंत डॉक्टर को दिखाएं।
- मास्क का उपयोग करें और भीड़भाड़ व लोगों से दूरी बनाए रखें।
- खांसते या छींकते समय अपने मुंह व नाक को रुमाल से ढकें।
-नाक, कान या मुंह को छूने से पहले व बाद में अपने हाथों को साबुन व पानी से धोएं।
- खाना खाने से पहले और बाहर आने पर हाथ साबुन से अच्छी तरह अवश्य धोएं।
- अधिक मात्रा में तरल पदार्थ और पौष्टिक आहार का सेवन करें।
- नियमित अंतराल पर पानी पीते रहें।
- शिष्टाचार में हाथ न मिलाएंए गले न लगें व अन्य संपर्क बढ़ाने वाले कार्य न करें।
- बिना डॉक्टर की सलाह के दवा न लें।
- अनावश्यक यात्रा से परहेज करें।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.