फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   coronavirus in india : another suspect arrived AIIMS Rishikesh

उत्तराखंडः एम्स ऋषिकेश में आया एक और कोरोना संदिग्ध, देहरादून में भी हुई लोगों की जांच

Tue, 11 Feb 2020 09:24 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Tue, 11 Feb 2020 09:24 PM IST
विज्ञापन
coronavirus in india : another suspect arrived AIIMS Rishikesh
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

ऋषिकेश एम्स में मंगलवार को कोरोना संदिग्ध एक मरीज और आया। वह 24 जनवरी को शंघाई, चीन से भारत लौटा है। हालांकि, वहां उसका किसी कोरोना ग्रसित मरीज से कोई संपर्क नहीं हुआ है। मरीज को लक्षण के आधार पर उपचार दिया गया। साथ ही उसे अगले सात दिनों के लिए घर वालों से अलग रहने का सुझाव देकर घर भेज दिया गया।

विज्ञापन


उक्त मरीज को कोरोना संदिग्ध केस नहीं माना गया। गौरतलब है कि एम्स में अब तक आठ कोरोना वायरस के संदिग्ध मरीज आ चुके हैं। इनमें पांच ओपीडी और तीन आईपीडी हैं। तीन की रिपोर्ट नकारात्मक और तीन लंबित हैं। दो मरीजों में कम संदेह के कारण उन्हें परीक्षण में शामिल नहीं किया गया। सभी स्वस्थ हैं। निगेटिव रिपोर्ट आने पर मरीज को छुट्टी दी जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन

 

कोरोना की आशंका वाले मरीजों की जांच की 

खुद को कोरोना वायरस से पीड़ित होने की आशंका जताने वाले मरीजों की देहरादून में मंगलवार को जांच की गई। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अलग-अलग अस्पतालों में जाकर संदिग्ध मरीजों को देखा। हालांकि उन्होंने किसी भी मरीज में कोरोना वायरस की आशंका से इनकार किया।


स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना वायरस के संदिग्ध लक्षणों वाले मरीजों के लिए कुछ दिन पूर्व टोल फ्री नंबर जारी किया था। मंगलवार को कुछ मरीजों ने टोल फ्री नंबर पर फोन कर कोरोना वायरस जैसे लक्षणों की शिकायत की। ये सभी मरीज खांसी, जुकाम, बुखार से पीड़ित होकर अलग-अलग अस्पतालों में उपचार करवा रहे हैं। इस पर नोडल अफसर एसीएमओ डॉ. दिनेश चौहान के नेतृत्व में चिकित्सकों की टीम ने संबंधित अस्पतालों में जाकर मरीजों की जांच की। 


ये ज्यादातर मरीज कुछ समय पूर्व चीन, थाईलैंड, जापान, हांगकांग जैसे देशों से वापस लौटे हैं। इसके चलते सर्दी लगने व बुखार होने पर उन्होंने कोरोना वायरस जैसे लक्षण दिखने की शिकायत की थी। डॉ. दिनेश चौहान ने बताया कि सभी मरीजों का परीक्षण किया गया, जिसमें उन सभी को सामान्य सर्दी, जुकाम व बुखार मिला। उन्होंने कहा कि शुरुआती तौर पर मरीजों में कोरोना वायरस के लक्षण नहीं मिले हैं। 

विदेश से लौटे लोगों में खौफ

पिछले एक-डेढ़ माह के दौरान विदेश से लौटे लोगों में कोरोना को लेकर खौफ ज्यादा है। यही कारण है कि सर्दी लगने या बुखार होते ही वे टोल फ्री नंबर पर सूचना दे रहे हैं। डॉ. दिनेश चौहान ने बताया कि विदेशियों के संपर्क में रहे लोग भी घबरा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सभी स्तरों पर मरीजों की स्क्रीनिंग की व्यवस्था की गई है।

कोरोना वायरस: फिर लगाई स्क्रीनिंग डेस्क 


दो दिन पहले हटा दी गई स्क्रीनिंग डेस्क को फिर से लगा दिया गया है। यह डेस्क कोरोना वायरस की आशंका को देखते हुए विदेशियों के साथ ही चीन से लौटे लोगों की प्राथमिक जांच के लिए हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर लगाई गई थी। डेस्क को दो दिन पूर्व हटा दिया गया था। 


मामले में अधिकारियों की लापरवाही सामने आई थी। जिसकी खबर अमर उजाला में प्रमुखता से प्रकाशित की थी। अधिकारी स्क्रीनिंग डेस्क लगी होने या न लगी होने की जानकारी तक नहीं दे सके थे। खबर के बाद हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर स्क्रीनिंग डेस्क फिर से लगा दी गई है। सीएमओ डॉ. सरोज नैथानी ने बताया कि स्क्रीनिंग 24×7 काम करेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed