फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus in India: Alert in uttarakhand Hospitals, After patient Point in Agra

देहरादून: सऊदी से लौटी युवती में कोरोना के लक्षण मिलने की खबर से हड़कंप, विभाग ने नहीं की पुष्टि

Wed, 04 Mar 2020 03:26 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 04 Mar 2020 03:26 PM IST
सार

  • दून अस्पताल समेत तमाम सरकारी अस्पतालों में अलर्ट
  • दून अस्पताल में खोले गए दो आइसोलेशन वार्ड, जरूरी दवाइयां
  • मास्क व पीपीई किट की व्यवस्था, सीएमओ का दावा, सारी तैयारियां पूरी 

विज्ञापन
Coronavirus in India: Alert in uttarakhand Hospitals, After patient Point in Agra
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

देश के कई शहरों में कोरोनावायरस से संक्रमित मरीज मिलने के बाद उत्तराखंड में भी स्वास्थ्य महकमा अलर्ट हो गया है। राजधानी के दून अस्पताल में कोरोना से संक्रमित मरीजों को तत्काल इलाज की सुविधा मिल सके, इसके लिए 16 व 13 बिस्तरों वाले दो आइसोलेशन वार्ड खोल गए हैं। इसके अलावा जरूरी दवाइयां, मास्क व पीपीई किट की व्यवस्था की गई है। 

विज्ञापन


वहीं दोपहर बाद सऊदी अरब से देहरादून पहुंची युवती में कोरोना के लक्षण पाए जाने की खबर से हड़कंप मच गया। इस पर स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारियों ने कहा कि उनके पास इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है और न ही ऐसा कोई मरीज कहीं भर्ती किया गया है। फिर भी स्वास्थ्य विभाग मामले को दिखवा रहा है।
विज्ञापन


प्राचार्य डॉ आशुतोष सायाना द्वारा दून मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में कोरोनावायरस के मद्देनजर बुधवार को सारी व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। बताया गया कि कोरोना को देखते ही हॉस्पिटल अलर्ट है। दवा, मास्क और अलग वार्ड की सुविधा उपलब्ध करा दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन


दून अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. केके टम्टा ने बताया कि डॉक्टरों को हिदायत दी गई है कि वे इलाज कराने आ रहे मरीजों पर कड़ी निगरानी रखें। यदि किसी भी मरीज में कोरोनावायरस से संक्रमित होने की आशंका लगे तो तत्काल इसकी जानकारी मुहैया करायी जाए। 

 

सीएमओ ने ली अधिकारियों की बैठक

कोरोनावायरस के मद्देनजर सीएमओ डॉ. मीनाक्षी जोशी ने अधिकारियोें के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की। डॉ. जोशी ने सभी सीएचसी, पीएचसी में इलाज की समुचित व्यवस्था की हिदायत दी है। इसके अलावा अस्पतालों में पर्याप्त मात्रा में दवाइयां उपलब्ध कराने के साथ ही अस्पतालों में आने वाले लोगों को जागरूक करने पर भी जोर दिया। सीएमओ ने कहा कि लोगों को कोरोना से बहुत अधिक डरने की जरूरत नही है। इलाज के पर्याप्त इंतजाम हैं।
 

एयरपोर्ट पर यात्रियों की जांच कर रही टीम
सीएमओ डॉ. मीनाक्षी जोशी ने बताया कि देश विदेश से आने वाले हवाई यात्रियों से कोरोना कहीं दस्तक न दे दे, इसके लिए डॉक्टराें, पैरा मेडिकल की टीम जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर तैनात की गई है। यह टीम प्रत्येक यात्री की एयरपोर्ट पर जांच कर रही है। जांच उपरांत ही यात्रियों को एयरपोर्ट से बाहर आने दिया जा रहा है।
 

जांच में सभी सात संदिग्धों के सैंपल निगेटिव 
सीएमओ डॉ. जोशी के मुताबिक विभाग टीम ने सात संदिग्धों के नमूने पैथालाजी जांच के लिए एम्स भेजे गए थे। जांच में सभी नमूने निगेटिव पाए गए हैं। बहरहाल सभी सरकारी अस्पतालों के चिकित्सा अधीक्षकोें व निजी अस्पतालों के संचालकाें को हिदायत दी गई है कि वे किसी भी मरीज में यदि कोरोना के लक्षण मिलें तो तत्काल इसकी जानकारी मुहैया कराने के साथ ही सैंपल लेकर पैथालाजी जांच कराई जाए।

हाथ न मिलाएं

कोरोनावायरस को लेकर लोग में कितना भय है, इसका पता सोमवार को उस समय लगा जब एक सरकारी कार्यालय में एक अधिकारी ने मिलने आए एक व्यक्ति से हाथ मिलाने से इंकार कर दिया। उन्होंने कहा कि अब हाथ न मिलाकर पुरानी परंपरा हाथ छोड़कर राम राम बोलने का समय आ गया है। कारण पूछने पर अधिकारी ने इस सतर्कता के पीछे कोरोनावायरस के फैलने का खतरा बताया।


चीन से शुरू हुए कोरोनावायरस की दहशत लोगों के दिलोदिमाग में दिन प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है। जनपद में स्वास्थ्य विभाग भी कोरोनावायरस को लेकर बेहद संवेदनशीलता बरत रहा है। वहीं सोमवार को एक व्यक्ति एक सरकारी विभाग के कार्यालय में किसी काम से पहुंचा। व्यक्ति ने हाथ मिलाने के लिए कुर्सी पर बैठे अधिकारी की ओर किया, लेकिन अधिकारी ने इससे पहले ही दोनों हाथ जोड़कर राम राम बोल दिया।

 

अधिकारी ने बताया कि कोरोनावायरस का संक्रमण व्यक्ति से व्यक्ति में ही फैलता है। लिहाजा हाथ मिलाने की परंपरा को बदलकर राम राम बोलने की प्रथा को बढ़ावा देना होगा। इससे कोरोनावायरस की संभावना बेहद कम होगी। वहीं राम का नाम भी दो बार मुंह से निकलेगा। इसके बाद उक्त व्यक्ति ने अधिकारी की पहल का स्वागत किया।

एडवायजरी जारी

कोरोनावायरस को लेकर उत्तराखंड एथलेटिक्स फेडरेशन ने खिलाड़ी और कोचों के लिए एडवायजरी जारी की है। इसमें बाहरी राज्यों में खेलने जाने वाले खिलाड़ी-कोचों को बचाव के कई उपाय अपनाने को कहा गया है।  एथलेटिक्स फेडरेशन के सेक्रेटरी केजेएस कलसी ने कहा कि देश के कई हिस्सों में भी कोरोनो वायरस फैलने की जानकारी मिल रही है। इस बीमारी से खिलाड़ी व कोचों के बचाव के लिए एडवायजरी जारी की जा रही है।
 

कहा कि अब पटियाला (पंजाब) में सीनियर फेडरेशन कप व भोपाल (एमपी) में जूनियर फेडरेशन कप (अंडर-20) होना है। इसमें उत्तराखंड एथलेटिक्स की टीमों ने भी हिस्सा लेना है। यहां दूसरे राज्यों की टीमें भी शामिल होंगी। इसलिए फेडरेशन की ओर से खिलाड़ियों को जागरूक किया जा रहा है। 

ये हैं लक्षण और बचाव के तरीके

कोरोनावायरस से संक्रमित मरीज के लक्षण
-संक्रमित मरीज को गंभीर थकावट महसूस होती है।
-मरीज को गंभीर जुकाम हो जाता है।
-खांसी होने के साथ ही कफ निकलता है।
-गले में घाव होने जैसा महसूस होता है।
-तेज बुखार के साथ सिरदर्द होता है।

कैसे करें बचाव
-भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जाने से बचें।
-अधिक से अधिक पानी पिएं।
-जुकाम, खांसी से पीड़ित व्यक्ति से दूरी बनाकर रहें।
-छींकने व खांसी आने पर रुमाल का इस्तेमाल करें।
-दिन में कई बार साबुन से हाथ धोने के साथ ही सेेनेटाइजर लगाएं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed