{"_id":"60902af48ebc3ef640368ae6","slug":"coronavirus-in-dehradun-news-oxygen-cylinder-illegal-filling-gang-busted-and-six-people-caught","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून: ऑक्सीजन की अवैध रीफिलिंग का भंडाफोड़, छह लोगों को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून: ऑक्सीजन की अवैध रीफिलिंग का भंडाफोड़, छह लोगों को पकड़ा
Mon, 03 May 2021 10:28 PM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Mon, 03 May 2021 10:28 PM IST
विज्ञापन
ऑक्सीजन सिलिंडर
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून में ऑक्सीजन की अवैध रीफिलिंग का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने छह लोगों को पकड़ा है। आरोपियों में सप्लायर, दून की गैस एजेंसी और एक अस्पताल के प्रबंधक का नाम शामिल है। सभी के खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
उत्तराखंड में कोरोना: 24 घंटे में रिकॉर्ड 128 मरीजों की मौत, 5403 नए संक्रमित मिले
विज्ञापन
सीओ सदर अनुज कुमार ने बताया कि कई दिनों से अवैध रूप से ऑक्सीजन की रीफिलिंग की सूचना मिल रही थी। इसकी पड़ताल के लिए थाना प्रभारी पटेलनगर प्रदीप राणा और एसएसआई भुवन पुजारी को लगाया गया। रविवार रात करीब 10 बजे माजरा में ग्रीन पार्क कॉलोनी में एक बड़ा टैंकर और एक छोटा टैंकर खड़े थे। इस बड़े टैंकर में से छोटे में गैस भरी जा रही थी, लेकिन इसका उनके पास कोई प्रमाण नहीं था।
विज्ञापन
देहरादून: ऑक्सीजन और इंजेक्शन के बाद अब अंतिम संस्कार के लिए लगानी पड़ रहीं सिफारिशें, नहीं मिल रहा टोकन
ऐसे होता है खेल
पूछताछ में वहां खड़े एक शख्स ने बताया कि वह रोज ऑक्सीजन का टैंकर लेकर देहरादून आता है। टैंकर में तकरीबन साढ़े तीन हजार लीटर ऑक्सीजन होती है। इस ऑक्सीजन को वह विभिन्न अस्पतालों के प्लांट में भरता है। इसके बाद लगभग 300 से 400 लीटर बच जाती है। इस बची हुई ऑक्सीजन को उससे आदित्य गैस एजेंसी प्रिंस चौक वाले 2000 रुपये देकर यह गैस अपने टैंकर में भरवा लेते हैं। मौके पर आदित्य गैस के मालिक भी खड़े थे। उन्होंने बताया कि यह गैस अरिहंत अस्पताल भेजी जाती है। इसमें टैंकर (रुड़की से आने वाला बड़ा टैंकर) के मालिक की भी मिलीभगत है।
इनके खिलाफ हुआ मुकदमा
-इंद्रवीर सिंह राणा निवासी ईसी रोड देहरादून- मैनेजर अरिहंत अस्पताल
-आसिफ अली निवासी जीएमएस रोड, कांवली गांव- छोटी गाड़ी का चालक
-सुमित वर्मा व आदित्य वर्मा निवासी ग्रीन पार्क- आदित्य गैस सप्लायर
-विजय कुमार निवासी प्रकाश विहार धर्मपुर- टैंकर मालिक
-विनोद निवासी बरोला अलीगढ़- टैंकर चालक