{"_id":"5e5950bb8ebc3ef4060f9113","slug":"coronavirus-health-department-watch-20-people-who-returned-haridwar-from-foreign","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वायरस: विदेश की यात्रा कर हरिद्वार लौटे 20 लोगों पर स्वास्थ्य विभाग की नजर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना वायरस: विदेश की यात्रा कर हरिद्वार लौटे 20 लोगों पर स्वास्थ्य विभाग की नजर
Fri, 28 Feb 2020 11:12 PM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
Published by: अलका त्यागी
Updated Fri, 28 Feb 2020 11:12 PM IST
सार
- कोरोना वायरस : 28 दिन तक होगी निगरानी, मोबाइल से लेते रहेंगे अपडेट
विज्ञापन
कोरोना वायरस
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाल ही में विदेशों से हरिद्वार लौटे 20 लोगों पर स्वास्थ्य विभाग विशेष नजर बनाए हुए है। ऐसे सभी लोगों को चिह्नित करके स्वास्थ्य विभाग की टीम उनके पहुंच करके उनकी जांच कर रही है। अगले 28 दिनों तक इन लोगों से मोबाइल से संपर्क बनाएंगे और अपडेट लेते रहेंगे।
विज्ञापन
चीन में कोरोना वायरस फैलने के बाद केंद्रीय स्वास्थ्य विभाग ने नौ देशों से यात्रा कर लौट रहे यात्रियों की जांच के निर्देश दिए हैं। सीएमओ डॉ. सरोज नैथानी ने बताया कि चीन, जापान, सिंगापुर, हांगकांग, थाइलैंड, मलेशिया, कोरिया, वियतनाम, इंडोनेशिया से हरिद्वार लौटे 20 लोग चिह्नित किए गए हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि इन यात्रियों की स्क्रीनिंग, काउंसिलिंग कर उनके स्वास्थ्य की जांच कर रहे हैं। इनकी पूरी दिनचर्या पर निगाह रखी जाएगी। उन्होंने कोरोना के प्रति लोगों को सचेत रहने और संदिग्ध होने पर नजदीकी अस्पताल में पहुंचकर जांच कराने की सलाह दी।
विज्ञापन