फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Coronavirus: Entry ban on Indo Nepal Border with Mask, Governor Alerts for Sanitizer black marketing

भारत-नेपाल सीमा पर बिना मास्क के एंट्री बैन, सेनिटाइजर की कालाबाजारी पर राज्यपाल ने किया अलर्ट

Thu, 05 Mar 2020 07:41 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंपावत/देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंपावत/देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 05 Mar 2020 07:41 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus: Entry ban on Indo Nepal Border with Mask, Governor Alerts for Sanitizer black marketing
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

देश में कोरोना वायरस की दस्तक के बाद उत्तराखंड में स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। टनकपुर के संयुक्त चिकित्सालय में आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है। इसमें जरूरी व्यवस्था की गई हैं। सीएमओ डॉ. आरपी खंडूड़ी ने बताया सुरक्षा के मद्देनजर डीजी हेल्थ के निर्देश के बाद भारत-नेपाल सीमा पर बिना मास्क आवागमन पर रोक लगा दी गई है।

विज्ञापन


बनबसा के एसएसबी चेकपोस्ट पर 26 जनवरी से कोरोना जांच चौकी स्थापित की गई। वहां डॉ. अभिषेक राज एवं डॉ. संजय सामंत मुस्तैदी से लोगों के स्वास्थ्य की जांच कर रहे हैं। करीब 40 दिन में वहां कई लोगों की जांच कर 3206 लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक किया जा चुका है। 
विज्ञापन


बनबसा अस्पताल के डॉ. मो. उमर ने बताया कि स्थानीय अस्पताल में भी लोगों को जागरूक किया जा रहा है। एसीएमओ डॉ. एचएस ह्यांकी ने बताया कि सभी जांच केंद्रों में स्टाफ बढ़ा दिया गया है। फिलहाल किसी में कोरोना के लक्षण नहीं मिले हैं। जांच के लिए नैनीताल से आई डॉक्टरों की टीम शनिवार को लौट जाएगी, जिसके बाद विभाग को जिले के अस्पतालों से ही डॉक्टरों की व्यवस्था करनी पड़ेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

राज्यपाल ने सरकार को लिखा पत्र

उत्तराखंड में कोरोना वायरस से बचाव को लेकर राज्यपाल बेबी रानी मौर्य और सरकार एक्शन में है। राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने मुख्य सचिव को प्रदेश में कोरोना वायरस की रोकथाम संबंधी सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

मुख्य सचिव को लिखे पत्र में उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस से बचाव और इसकी रोकथाम के लिए यह भी आवश्यक है कि खुले बाजार में सेनिटाइजर पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हों, एवं इनकी कालाबाजारी न हो।

अस्पतालों में विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। जिससे आवश्यकता पड़ने पर लोगों को समय पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सके। वहीं, मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत छह मार्च को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से इसकी रोकथाम के संबंध में तैयारी की समीक्षा करेंगे।

हांगकांग से लौटे युवक में नहीं मिले कोरोना के लक्षण 

बागेश्वर में हांगकांग से छुट्टी पर घर आए बागेश्वर के युवक ने जिला अस्पताल में कोरोना वायरस की जांच कराई। युवक में कोरोना के लक्षण नहीं पाए गए हैं। बृहस्पतिवार सुबह 11 बजे फिजिशियन डॉ. अब्बास के पास एक मरीज पर्चा लेकर अपना इलाज कराने आया। युवक ने बताया कि वह हांगकांग में नौकरी करता है।

कुछ दिन पहले वह घर आया है। स्वास्थ्य खराब होने पर वह कोरोना वायरस के भय से अस्पताल पहुंचा था। डॉ. अब्बास ने बताया कि जांच में युवक में कोरोना वायरस के लक्षण नहीं पाए गए है। फिर भी उसकी पूरी जानकारी सीएमओ कार्यालय को दे दी गई है। युवक से डॉक्टरों की  निगरानी में रहने को कहा गया है। 

मरीजों को सताने लगा कोरोना का डर
युवक ने बताया कि वह छुट्टी पर हांगकांग से लौटा है और तबीयत बिगड़ने पर इलाज को अस्पताल आया है। यह सनते ही तो आसपास खड़े अन्य मरीजों में भय का माहौल बन गया। सबके मन में कोरोना का डर सताने लगा। हालांकि युवक में ऐसा कोई लक्षण नहीं मिलने से अस्पताल स्टाफ ने राहत की सांस ली है। स्वास्थ्य विभाग कोराना वायरस को लेकर सतर्क है। जिला अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है।  

हांगकांग से छुट्टी पर घर आए युवक की जांच कर ली गई है। युवक में कोरोना वायरस के लक्षण नहीं पाए गए है। युवक को डॉक्टरों की निगरानी में रहने की सलाह दी गई है। 
- सत्य प्रकाश त्रिपाठी, सीएमएस, जिला अस्पताल बागेश्वर 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed