फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus covid curfew Sop in uttarakhand : covid curfew extended till 22 June shops open for three days

उत्तराखंड: 22 जून तक बढ़ा कोविड कर्फ्यू, तीन दिन खुलेंगी दुकानें, पढ़ें क्या मिलेगी छूट और कहां रहेगी पाबंदी...

Mon, 14 Jun 2021 08:53 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 14 Jun 2021 08:53 PM IST
सार

आपदा प्रबंधन सचिव एसए मुरुगेशन ने सोमवार को मानक प्रचालन प्रक्रिया (एसओपी) जारी कर दी।

विज्ञापन
Coronavirus covid curfew Sop in uttarakhand : covid curfew extended till 22 June shops open for three days
कोविड कर्फ्यू में खुली दुकानें - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

उत्तराखंड सरकार ने कोविड कर्फ्यू को 15 जून सुबह छह बजे से 22 जून सुबह छह बजे तक बढ़ा दिया है। कोरोना के मामलों में आई कमी को देखते हुए कुछ रियायत भी दी गई हैं। साथ ही कोरोना संक्रमण में और कमी आने पर 22 जून के बाद प्रदेश में अनलॉक करने के संकेत भी दिए हैं।

विज्ञापन


शासकीय प्रवक्ता सुबोध उनियाल ने भी मीडियाकर्मियों को कोविड कर्फ्यू को बढ़ाने और उसमें दी गई आंशिक रियायतों की जानकारी दी। तय किया गया है कि ग्रामीण क्षेत्रों में जिलाधिकारी परिस्थितियों का आकलन करते हुए कोविड कर्फ्यू में ढील दे सकेंगे।
विज्ञापन


उत्तराखंड में कोरोना: 24 घंटे में 296 नए संक्रमित मिले, 12 की मौत, 990 मरीज हुए ठीक 
विज्ञापन
विज्ञापन


शादियों में 50 लोगों को अनुमति, कोरोना निगेटिव रिपोर्ट जरूरी
एसओपी के मुताबिक, विवाह समारोह में शामिल होने वाले लोगों की संख्या को 20 से बढ़ाकर अब 50 तक कर दिया गया है। विवाह समारोह में शामिल होने वाले लोगों के लिए कोविड की आरटीपीसीआर या रेपिड एंटीजन की निगेटिव जांच रिपोर्ट की अनिवार्यता बनी रहेगी। एसओपी के बाकी प्रावधान पूर्ववत लागू रहेंगे। वहीं दूसरी ओर अंतिम संस्कार (शव यात्रा) में शामिल होने वालों की अधिकतम संख्या को भी बढ़ाकर 50 कर दिया है। अभी तक यह भी 20 तक ही निर्धारित थी।

16, 18, 21 को खुलेंगे बाजार
प्रदेश में इस सप्ताह भी बाजार तीन दिन ही खुलेंगे। 16 जून (बुधवार), 18 जून (शुक्रवार) और 21 जून (सोमवार) को सभी व्यापारिक प्रतिष्ठान, जिनमें राशन, परचून, जनरल स्टोर शामिल हैं, सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक खुली रहेंगे।

अब रोजाना खुलेंगी ये दुकानें
प्रदेश में मिठाई की दुकानें, फूलों की दुकानें, सब्जियों की दुकानें और दूध की डेयरियां, दैनिक आधार पर सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक खुली रहेंगी। वहीं, प्रदेश में स्टेशनरी व किताबों की दुकानें 16 जून व 21 जून को खुलेंगी।

ये रहेगा बंद
सिनेमा हॉल, शॉपिंग माल, जिम, स्टेडियम, खेल मैदान, स्वीमिंग पूल, मनोरंजन पार्क, थियेटर, ऑडिटोरियम व बार अभी बंद ही रहेंगे।

राजस्व न्यायालय भी खुलेंगे

प्रदेश सरकार ने राजस्व न्यायालयों को खोलने की भी अनुमति दे दी है। राजस्व न्यायालय कोविड 19 सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत एक दिन में अधिकतम 20 मामलों की सुनवाई कर सकेंगे। 

विक्रम-टेंपो-ऑटो चलेंगे
कोविड कर्फ्यू के दौरान विक्रम, टेंपों व ऑटो चलाने की इजाजत भी दे दी गई है। इसके लिए परिवहन विभाग अलग से मानक प्रचालन प्रक्रिया जारी करेगा। कोविड-19 महामारी की रोकथाम को लेकर जारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए विक्रम, टेंपो और ऑटो का संचालन होगा।

19 व 20 जून को होगा सैनिटाइजेशन
कोविड कर्फ्यू के दौरान 19 जून (शनिवार) और 20 जून (रविवार) को नगर निकाय सभी सार्वजनिक स्थलों, आवासीय क्षेत्रों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, बाजार, मंडी व भीड़ भाड़ वाले स्थानों में सैनिटाइजेशन सुनिश्चित करेंगे।

ये व्यवस्था पहले की तरह रहेगी लागू
पर्वतीय जिलों में जाने के लिए आरटीपीसीआर निगेटिव रिपोर्ट जरूरी।
-  राज्य के बाहर से उत्तराखंड आने वाले के लिए 72 घंटे की आरटीपीसीआर निगेटिव रिपोर्ट जरूरी।
 गढ़वाल और कुमाऊं के बीच यात्रा के लिए आरटीपीसीआर की जरूरत नहीं, ऑनलाइन पंजीकरण जरूरी।

इस समय कोरोना की स्थिति आशानुरूप नीचे आ रही है, लेकिन अभी यह नहीं कह सकते कि हमने कोविड पर जीत हासिल कर ली है। मेरा व्यापारी भाइयों से भी अनुरोध है कि थोड़ी परेशानी जरूर होगी, लेकिन यह हफ्ता सबसे महत्वपूर्ण होगा। 22 के बाद सरकार अनलॉक की ओर जाएगी।
- सुबोध उनियाल, शासकीय प्रवक्ता

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed