फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus Covid 19 pandemic in Uttarakhand update 9 may: Record 180 Patient Died, 5890 New Infected Found

उत्तराखंड में कोरोना: 24 घंटे में रिकॉर्ड 180 मरीजों की मौत, 5890 नए संक्रमित मिले, एक्टिव केस 74 हजार पार

Sun, 09 May 2021 07:10 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 09 May 2021 07:10 PM IST
सार

आज 2731 मरीजों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया गया। प्रदेश में अब तक 2 लाख 44 हजार 273 संक्रमित मरीज आ चुके हैं, जिसमें से 1 लाख 61 हजार 634 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 

विज्ञापन
Coronavirus Covid 19 pandemic in Uttarakhand update 9 may: Record 180 Patient Died, 5890 New Infected Found
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

विस्तार

उत्तराखंड में रविवार को कोरोना संक्रमितों की मौत के रिकॉर्ड मामले सामने आए हैं। प्रदेश में 24 घंटे के अंदर 180 मरीजों की मौत हुई है। वहीं, 5890 नए संक्रमित मिले हैं। साथ ही एक्टिव केस की संख्या भी 74 हजार से ज्यादा पहुंच गई है।

विज्ञापन


आज 2731 मरीजों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया गया। प्रदेश में अब तक 2 लाख 44 हजार 273 संक्रमित मरीज आ चुके हैं, जिसमें से 1 लाख 61 हजार 634 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 
विज्ञापन


उत्तराखंड में कोरोना : प्रधानमंत्री मोदी ने सीएम से की बात, कोरोना संक्रमण की ली जानकारी
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक रविवार को 20823 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। जबकि देहरादून जिले में सबसे अधिक 2419 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। हरिद्वार जिले में 733, नैनीताल में 232, ऊधमसिंह नगर में 919, पौड़ी में 272, टिहरी में 415, रुद्रप्रयाग में 73,  पिथौरागढ़ में 215, उत्तरकाशी में 225, अल्मोड़ा में 80, चमोली में 229, बागेश्वर में 5 और चंपावत में 73 संक्रमित मिले।

#LadengeCoronaSe : डीआरडीओ युद्ध स्तर पर उत्तराखंड में बनवा रहा दो कोविड केयर अस्पताल, तस्वीरों में देखें

वहीं, प्रदेश में अब तक 3728 मरीजों की मौत हो चुकी है। साथ ही प्रदेश में कंटेनमेंट जोन की संख्या भी 403 पहुंच गई है। साथ ही सक्रिय मरीजों की संख्या 74114 हो गई है।

विधानसभा में शुरू हुआ कोविड कंट्रोल रूम 

उत्तराखंड विधानसभा ने भी कोविड कंट्रोल रूम शुरू कर दिया है। विधानसभा अध्यक्ष ने इसके तहत रविवार को विधानसभा और देहरादून में जगह-जगह कोविड से बचाव के लिए जन जागरूकता अभियान के पोस्टर लगवाए। हाल ही में लोकसभा स्पीकर ओम बिरला की अध्यक्षता में हुई विभिन्न राज्यों के पीठासीन अधिकारियों की बैठक में हर राज्य में कोविड कंट्रोल रूम शुरू करने का फैसला हुआ था। 

विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने बताया कि कंट्रोल रूम को अब पूरी तरह से संचालित किया जा रहा है। इससे पहले विधायकों को पत्र लिखकर अपने-अपने क्षेत्रों में जन जागरूकता के लिए काम करने को कहा गया था। अब विधानसभा कंट्रोल रूम से विधानसभा परिसर और देहरादून में जन जागरूकता के पोस्टर लगाए गए हैं। यह मुहिम सभी विधानसभाओं में छेड़ी जाएगी और रविवार को देहरादून से इसकी शुरूआत की गई। विधानसभा की ओर से जारी संदेश के तहत मास्क जरूरी रूप से पहनने और सामाजिक दूरी के नियम का पालन करने के लिए लोगों सेआग्रह किया जा रहा  है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed